खरीदना चाहते हैं एक दमदार 5G फोन? 10000 में मिलते हैं ये ताबड़तोड़ फोन..सब में गजब की बैटरी-कैमरा

HIGHLIGHTS

यहाँ आप 10000 रुपये के प्राइस में आने वाले दमदार फोन्स के बारे में जानेंगे।

5 फोन की यह लिस्ट आपको आपका अगला दमदार फोन देने वाली है।

इस लिस्ट में सभी फोन्स सस्ते होने के बाद भी दमदार कैमरा और बैटरी से लैस हैं।

आजकल बाजार में ऐसा चलन भी चल पड़ा है कि लोग एक महंगा फोन रखते हैं और एक सस्ता फोन अपने दूसरे सिम को चलाने के लिए खरीदते हैं। ऐसे में, इस काम के लिए सभी एक ऐसा फोन तलाशते हैं जो कम प्राइस में आए और आपके काम को आसानी से कर सके। इसी कारण हम आपको आज ऐसे ही फोन्स के बारे में बताने वाले हैं जो कम प्राइस में सबसे दमदार माने जा सकते हैं। हमने आपके लिए 10000 रुपये के प्राइस में आने वाले कुछ फोन्स ऐसा कहें कि 5 फोन्स की एक लिस्ट तैयार की है, जिसमें उन फोन्स को शामिल किया गया है, जो परफॉरमेंस के अलावा कैमरा और बैटरी के मामले में भी दमदार और बेहतरीन हैं। आइए इन फोन्स के बारे में सम्पूर्ण स्पेक्स की जानकारी प्राप्त करते हैं।

POCO C65

लिस्ट में पहले फोन के तौर पर हमने POCO C65 को शामिल किया है, इस फोन में आपको एक 6.74-इंच की डिस्प्ले मिलती है। फोन को कंपनी ने MediaTek Helio G85 प्रोसेसर पर लॉन्च किया था, इसके अलावा इस फोन में आपको एक 50MP+2MP का रियर कैमरा सेटअप और एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। फोन में 5000mAh की बैटरी भी मिलती है। इस फोन को कंपनी ने 10000 रुपये के अंदर की कीमत में लॉन्च किया था।

Lava Storm Play

अगर आप इस समय 10000 रुपये के प्राइस के अंदर एक फोन्स खरीदना चाहते हैं तो आप Lava के इस फोन को भी खरीद सकते हैं। इसमें MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा कंपनी ने फोन में एक 50MP का कैमरा और एक 5000mAh की बैटरी भी रखी है। यह फोन भी इस समय कम कीमत में एक दमदार स्मार्टफोन के तौर पर देखा जा सकता है।

Redmi A4

जैसे कि हम आपको बता चुके हैं कि आप यहाँ 10000 रुपये की कीमत में आने वाले कुछ 5G फोन्स के बारे में यहाँ जान रहे हैं तो आइए इस लिस्ट का अगला फोन भी लगे हाथ देख लेते हैं। इस फोन को Redmi A4 5G के तौर पर लॉन्च किया गया था। यह भी कम प्राइस में एक बेहतरीन फोन है। इसमें स्नैपड्रैगन 4s Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 50MP का कैमरा और एक 5160mAh की बैटरी मिलती है।

POCO M7 5G

अगर आप एक और फोन के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो यह POCO का ये वाला वर्जन हो सकता है। हालांकि, यह Redmi A4 5G का ही रीब्रांडेड वर्जन है। इस फोन में भी आपको स्नैपड्रैगन का प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा फोन को कंपनी ने 50MP का कैमरा पर लॉन्च किया है और इसमें भी 5160mAh की बैटरी मिलती है।

Samsung Galaxy M06 5G

अगर आप 5G फोन को खरीदने के लिए ढूंढ रहे हैं लेकिन चाहते हैं कि यह आपको 10000 रुपये के अंदर तो मिले ही इसके साथ ही आपको ब्रांड का भरोसा भी मिले तो आप Samsung के इस फोन को देख सकते हैं। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 5000mAh की बैटरी और अच्छा खासा कैमरा सेटअप मिलता है।

हमने इस लिस्ट के सभी फोन्स के बारे में आपको जानकारी दे दी है। यह सभी फोन्स 5G क्षमता से लैस है। इनमें आपको बड़ी बैटरी के अलावा अच्छा खासा कैमरा सेटअप मिलता है। ये सभी फोन्स कम प्राइस में ताबड़तोड़ होने क साथ साथ सबसे दमदार और बेहतरीन भी हैं। आप इस लिस्ट के किसी भी फोन को 10000 रुपये के अंदर के प्राइस में खरीद सकते हैं और अपने सेकन्डेरी और कुछ यूजर्स अपने प्राइमेरी फोन के तौर पर भी इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: खरीदना चाहते हैं 5G फोन? 15000 रुपये में बेस्ट रहेंगे ये 5 मोबाइल, सब में बड़ी बैटरी-दमदार कैमरा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :