खरीदना चाहते हैं 5G फोन? 15000 रुपये में बेस्ट रहेंगे ये 5 मोबाइल, सब में बड़ी बैटरी-दमदार कैमरा
5G Phone चाहिए? सस्ते में कौन से फोन्स अच्छे हैं।
अगर बजट 15 हजार रुपये है तो ये लिस्ट आपके लिए ही है।
इस लिस्ट में 15000 रुपये के अंदर आने वाले फोन्स मौजूद हैं।
2026 में एक अच्छा 5G स्मार्टफोन इस समय मिलना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। इस समय स्मार्टफोन्स का बाजार इस कदर भरा पड़ा है कि एक की तलाश करने निकलो तो आपको सैंकड़ों ऑप्शन मिल जाने वाले हैं। इसके अलावा अगर आप 15000 रुपये के बजट में एक दमदार और सबसे जरूरी एक 5G फोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए हमने सबसे दमदार फोन्स की अल लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में आपको 15 हजार के अंदर आने वाले सबसे दमदार फोन्स मिलने वाले हैं। इनकी खासियत केवल और केवल 5G सपोर्ट ही नहीं, बल्कि यह सबसे उम्दा कैमरा और उससे भी बढ़कर सबसे दमदार बैटरी से लैस हैं। इन फोन्स को आप सस्ते में परफॉरमेंस का दमदार मिश्रण भी मान सकते हैं। आइए अब इन फोन्स के बारे में एक एक करके जानते हैं।
Survey15000 रुपये में कौन से फोन्स बेस्ट होंगे?
अगर आप 2026 में 15000 रुपये के प्राइस में एक दमदार फोन की तलाश कर रहे हैं तो आइए इस लिस्ट के पहले फोन से आपको रूबरू करवाते हैं।
Realme P4 Lite 5G

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 7000mAh की बैटरी से लैस होना है। इसके अलावा इस फोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर लॉन्च किया है। इसमें 6.8-इंच की डिस्प्ले मिलती है। फोन को लगभग लगभग 14000 रुपये के आसपास की कीमत में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy M17e 5G

अगर आप ब्रांड की ओर जाना चाहते हैं तो सैमसंग के फोन से बढ़िया ऑप्शन आपके लिए हो नहीं सकता है। इस फोन में सैमसंग ने Super AMOLED डिस्प्ले को शामिल किया है, इसके अलावा इसमें आपको 50MP का कैमरा भी मिल रहा है। 5000mAh की बैटरी के साथ आने वाले इस फोन को आप 13000 रुपये के आसपास की कीमत में खरीद सकते हैं। बाजार में इस समय इसे एक अच्छे 5G Phone के तौर पर देखा जा रहा है।
POCO C85x 5G

अगर आप POCO के फोन्स को पसंद करते हैं तो आपको लिस्ट का यह फोन पसंद आने वाला है। यह पहों परफॉरमेंस के मामले में बेहतरीन माना जा सकता हा। POCO के इस फोन को कंपनी ने 6300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया था। फोन में एक 6.9-इंच की डिस्प्ले भी मिलती है। इस लिस्ट में यह फोन अभी तक बताए गए फोन से काफी सस्ता है। इसे 12000 रुपये के आसपास के प्राइस में खरीदा जा सकता है।
Redmi 15A 5G

आपने कभी न कभी Redmi के फोन्स को इस्तेमाल किया ही होगा। अब अगर आपका अनुभव इस कंपनी के फोन्स के साथ अच्छा रहा है तो आप Redmi के इस फोन के साथ जा सकते हैं। इस फोन में एक 120Hz डिस्प्ले मिलती है, 6300mAh की बैटरी इस फोन में मौजूद है। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो यह आपको 13000 रुपये के आसपास के प्राइस में मिल जाने वाला है।
Lava Bold N1 5G

अगर आप विदेशी ब्रांडस के साथ नहीं जाना चाहते हैं तो आप इंडियन ब्रांडस यानि Lava के इस फोन को खरीद सकते हैं। कंपनी के पास यह एक अच्छा 5G Phone है जो बेहद ही सस्ता है। आप इस फोन के साथ Reliance Jio और Airtel के 5G का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 5000mAh की बैटरी भी मिलती है।
अब अगर आपने एक सस्ते 5G Phone को खरीदने के मन बना लिया है तो आप इनमें से किसी एक फोन को चुन सकते हैं, यह आपको दमदार बैटरी के साथ अच्छे कैमरा और अन्य बहुत से फीचर्स और स्पेक्स का अनुभव देने वाले हैं, अब सस्ते में अगर आपको 5G सपोर्ट के साथ साथ यह सब मिल रहा हो तो आपको इन फोन्स को खरीदना चाहिए कि नहीं। यह आप खुद ही तय कर सकते हैं।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: 9000mAh से ज्यादा बड़ी बैटरी के साथ आने वाले 5 सबसे तगड़े फोन, लेटेस्ट Vivo T5 Pro भी लिस्ट में
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile