भारत में लॉन्च हुआ OPPO K14 5G, मिलिट्री ग्रेड की सुरक्षा और पावरफुल बैटरी, जानें कीमत और सभी फीचर्स

भारत में लॉन्च हुआ OPPO K14 5G, मिलिट्री ग्रेड की सुरक्षा और पावरफुल बैटरी, जानें कीमत और सभी फीचर्स

चीनी स्मार्टफोन कंपनी OPPO ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन OPPO K14 5G लॉन्च कर दिया है. यह फोन अपनी मजबूत बॉडी और बड़ी बैटरी के कारण चर्चा में है. कंपनी के अनुसार यह फोन SGS 5-Star सर्टिफिकेशन और MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे इसकी ड्यूरेबिलिटी काफी बेहतर हो जाती है. इसे मल्टी-एक्सिस टेस्टिंग के जरिए तैयार किया गया है और 1.22 मीटर की ऊंचाई से 26 बार गिराकर भी टेस्ट किया गया है, जिससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा सुरक्षित रहता है. आइए आपको OPPO K14 5G के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OPPO K14 5G की कीमत

OPPO K14 5G की कीमत भारत में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 17,999 रुपये रखी गई है, जबकि 6GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है. यह स्मार्टफोन 20 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

इसे Flipkart और OPPO के आधिकारिक e-store के जरिए खरीदा जा सकेगा. फोन को Icy Blue, Prism Violet और Prism White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 1000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और 3 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी दिया जा रहा है.

OPPO K14 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

OPPO K14 5G में 6.75 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है. डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1125 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.

कैमरा की बात करें तो OPPO K14 5G में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है. जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चलता है.

बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी ताकत है, इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए पर्याप्त है. इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: गर्मी शुरू होते ही AC की करवानी है सर्विसिंग? ये 6 चीजें जरूर करवाइए चेक, वर्ना मैकेनिक लगा देगा चूना

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo