OPPO 21 मार्च को Find X6 सीरीज को लॉन्च करने के लिए तैयार है जिसका इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। इवेंट में सबसे अधिक ध्यान खेंचने वाला डिवाइस Find X6 Pro होगा जिसकी तस्वीरें लीक हुई हैं और इससे फोन के कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन का पता चला है।
Find X6 Pro का कैमरा मॉड्यूल ऑरियो शेप जैसा है और इसमें तीन कैमरा और एक LED फ़्लैश मौजूद है। हाउसिंग के ऊपरी हिस्से को ग्लास से बनाया गया है और इसे ग्लॉसी फिनिश दी गई हा जबकि निचले परत को मेटल के साथ बनाया गया है और इसे मैट फिनिश दी गई है। ओप्पो मोबाइल का यह खास डिजाइन इसे बाजार में औरों से अलग बनाता है।
ओप्पो मोबाइल और Hasselblad के साथ साझेदारी को कैमरा मॉड्यूल में साफ देखा जा सकता है। OPPO Find X6 Pro MariSilicon X चिप द्वारा संचालित होने वाला है जो इसकी कैमरा परफॉरमेंस को और भी बेहतर बनाएगा।
ब्लॉगर Digital Chat Station के मुताबिक, Find X6 Pro में Sony IMX989 + IMX890 + IMX890 का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। तीनों सेन्सर का मेगापिक्सल का काउन्ट 50 होने वाला है और फोन के फ्रन्ट पर 32 मेगापिक्सल का Sony IMX709 सेन्सर दिया जाएगा।
OPPO Find X6 Pro स्नैपड्रैगन Gen2 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा और इसका AnTuTu स्कोर 1.20 मिलियन पॉइंट्स होने की उम्मीद है जो इसे हाई-पर्फॉर्मिंग डिवाइस बनाएगा। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। ओप्पो मोबाइल Find X6 Pro के अलावा Find X6 और OPPO Pad 2 को भी लॉन्च करने वाला है।