OPPO की Find X10 Series भारत में 22 अक्टूबर को लॉन्च होने जा रही है, लेकिन उससे पहले ही दोनों फ्लैग्शिप फोन्स की रीटेल बॉक्स प्राइस का खुलासा हो चुका है। Tipster Abhishek Yadav की ओर से शेयर किए गए रीटेल बॉक्स प्राइस आदि को देखा जाए तो एक पोस्ट के अनुसार, OPPO Find X10 की MRP 1,79,999 रुपये और Oppo Find X10 Pro Max की MRP 2,39,999 रुपये है। हालांकि ये सिर्फ केवल बॉक्स प्राइस है, ऐसे में अभी के लिए इन दोनों ही फोन्स का असल प्राइस क्या होने वाला है, इसका केवल अंदाजा ही लगाया जा रहा है, असल प्राइस को लेकर अभी के लिए आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
दोनों डिवाइस मेड इन इंडिया बताए जा रहे हैं, इसके अलावा एक अन्य जानकारी को देखा जाए तो यह भी सामने आ रहा है कि Box में charger, USB cable, SIM ejector tool और protective case भी मिलने वाला है।
EXCLUSIVE: Retail box labels of the OPPO Find X10 and Find X10 Pro Max have surfaced in India ahead of the October 22 launch 🇮🇳 OPPO Find X10 Pro Max (CPH2913) carries an MRP of ₹2,39,999 and weighs 233g, measuring 16.13 x 7.66 x 0.84 cm, manufactured in October 2026. OPPO Find X10 (CPH2911) carries an MRP of ₹1,79,999 and weighs 216g, measuring 15.65 x 7.43 x 0.84 cm, manufactured in September 2026. Both are made in India and come with a charger, USB cable, SIM tool and a protective case in the box. As always, the actual selling price should be well below the MRP #OPPO #FindX10 #FindX10ProMax
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) October 13, 2026
Find X10 Pro Max का बड़ा फोकस कैमरा है है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फोन में 200MP के तीन कैमरा हैं। फोन में मेन कैमरा के अलावा एक अल्ट्रावाइड और एक अन्य पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। फोन के तीनों ही रियर कैमरा के साथ 8K Log video और 4K 120fps Dolby Vision recording की जा सकती है। परफॉरमेंस आदि के लिए फोन में 2nm प्रोसेस पर निर्मित MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर दिया जाने वाला है। इसके अलावा इस फोन में एक 6.78-इंच की LTPO OLED 144Hz डिस्प्ले को भी जगह मिलने वाली है। इस फोन में एक 8000mAh की बैटरी भी मिलने वाली है। इस बैटरी के साथ फोन में 80W wired और wireless charging का सपोर्ट भी दिया गया है।
Oppo Find X10 को देखा जाए तो इस फोन में Dimensity 9600M प्रोसेसर मिलता है, फोन में एक 6.59-इंच की 144Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले मिलती है, इस फोन में कंपनी की ओर से एक 200MP का मेन कैमरा दिया गया है, हालांकि इसमें 200MP नहीं 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। फोन में एक 200MP का ही टेलीफोटो लेंस भी मिलता है। इस फोन में भी एक 8000mAh की बैटरी होने वाली है जो 80W charging सपोर्ट से लैस है।
लीक आदि में दिखाई जा रही MRP काफी ज्यादा है? हालांकि, अगर सूत्रों आदि को देखा जाए तो यह प्राइस MRP के मुकाबले 30-40 फीसदी तक कम हो सकता है। इसका मतलब है कि Oppo Find X10 की संभावित कीमत 1.08 लाख से 1.26 लाख रुपये तक के आसपास हो सकती है, वहीं Oppo Find X10 Pro Max की कीमत 1.44 लाख से 1.68 लाख रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, अभी के लिए यह केवल और केवल अनुमान है। असल कीमत की जानकारी 22 अक्टूबर को ही सामने आने वाली है।
यह भी पढ़ें: Vivo V80 vs Motorola Signature: डिज़ाइन, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना