Vivo V80 vs Motorola Signature: डिज़ाइन, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना

Vivo V80 vs Motorola Signature: डिज़ाइन, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना

Vivo ने हाल ही भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo V80 लॉन्च किया है। यह फोन 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, Zeiss ट्यूनिंग वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 7,200mAh बैटरी के साथ आता है। इसका सीधा मुकाबला Motorola Signature से है, जिसे इसी साल जनवरी में भारत में लॉन्च किया गया था। Motorola के इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 165Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले और 50MP के तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। अगर आप कन्फ्यूज़ हैं कि 65000 रुपये के अंदर इनमें से कौन सा फोन लेना चाहिए, तो आइए जानते हैं कि डिजाइन, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत के मामले में कौन-सा स्मार्टफोन बेहतर है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo V80 vs Motorola Signature

डिजाइन और डिस्प्ले

Vivo V80 में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1260×2750 पिक्सल है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट और P3 वाइड कलर गैमट को सपोर्ट करता है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 459ppi है। कंपनी के मुताबिक, स्क्रीन की लोकल पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक और HBM ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी से सुरक्षा देती है।

वहीं, Motorola Signature में 6.8 इंच का Super HD LTPO Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजोल्यूशन 1264×2780 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 165Hz तक है। इसमें 6,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 450ppi पिक्सल डेंसिटी, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, Dolby Vision और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा दी गई है। इसमें Smart Water Touch फीचर भी है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिला है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Vivo V80 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 128GB, 256GB या 512GB UFS 3.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 17 पर आधारित OriginOS 7 पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन में इन्फ्रारेड ब्लास्टर और X-axis लीनियर मोटर भी दी गई है।

दूसरी ओर, Motorola Signature में ज्यादा पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है। इसमें 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। यह फोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, GPS, GLONASS और Galileo का सपोर्ट है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Vivo V80 में Zeiss के साथ मिलकर तैयार किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें ऑटोफोकस और OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.88 है। इसके अलावा, f/2.65 अपर्चर वाला 50MP Zeiss नाइट टेलीफोटो कैमरा और 115 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें ऑटोफोकस वाला 50MP Zeiss Group Selfie Camera दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.0 और फील्ड ऑफ व्यू 92 डिग्री है।

Motorola Signature में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें OIS के साथ 50MP Sony LYT 828 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.6 है। इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP Sony LYT 600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। टेलीफोटो कैमरा OIS और 100x हाइब्रिड जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए फोन में 50MP Sony LYT 500 फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

Vivo V80 में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। ज्यादा क्षमता वाली बैटरी उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकती है, जो फोन पर लंबे समय तक वीडियो देखते हैं, गेम खेलते हैं या लगातार इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं।

Motorola Signature में 5,200mAh की बैटरी दी गई है। यह 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, इसमें 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का फीचर मिलता है। कंपनी के मुताबिक, फोन 41 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है।

भारत में कीमत

Vivo V80 की भारत में शुरुआती कीमत 62,999 रुपये है। इस कीमत में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। इसके 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 69,999 रुपये और 8GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है।

वहीं, Motorola Signature की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। इसके 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है, जबकि 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 69,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें: Vivo X500 E जल्द दे सकता है दस्तक, लॉन्च से पहले सामने आई अहम जानकारी

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile