Oppo Find N2 Flip को 15 फरवरी को किया जाएगा ग्लोबली लॉन्च, मिलेंगे ये स्पेक्स

Oppo Find N2 Flip को 15 फरवरी को किया जाएगा ग्लोबली लॉन्च, मिलेंगे ये स्पेक्स
HIGHLIGHTS

Oppo Find N2 Flip 15 फरवरी को होगा लॉन्च

Oppo Find N2 Flip की कीमत होगी 71,200 रुपये

सोशल मीडिया हैंडल पर Find N2 Flip लॉन्च को टीज किया गया

चीनी तकनीकी दिग्गज Oppo ने आधिकारिक तौर पर अपने पहले फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन – द फाइंड एन2 फ्लिप के लॉन्च की तारीख की पुष्टि की है। Oppo Find N2 Flip ग्लोबल लॉन्च इवेंट 15 फरवरी को रात 20:00 बजे (IST) होगा। कंपनी ने डेडिकेटेड वेबपेज सेटअप के साथ अपने सोशल मीडिया हैंडल पर Find N2 Flip लॉन्च को टीज किया है।

यह भी पढ़ें: Reliance Jio Valentine’s Day के लिए लाया सबसे बेस्ट ऑफर, फ्री खाना, फ्लाइट पर डिस्काउंट और बहुत कुछ…

एक रिलीज में, कंपनी ने कहा कि “Find N2 Flip—पांच साल के R&D के बाद फ्लिप फोन उद्योग में एक मोड़ लाने के लिए फोल्डेबल तकनीक और डिजाइन के साथ आता है। 

Oppo Find N2 Flip की कीमत 

Oppo Find N2 Flip की कीमत बेस 8GB/256GB मॉडल के लिए लगभग 71,200 रुपये होने की संभावना है। Oppo Find N2 Flip Mu Zi (पर्पल), Ya Hei (ब्लैक) और फ्लोइंग गोल्ड कलर ऑप्शन में आएगा।

oppo fnd n2 flip

Oppo Find N2 Flip स्पेसिफिकेशंस 

Oppo Find N2 Flip मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000+ SoC द्वारा संचालित होगा जिसे 16GB तक LPDDR5 रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। बेहतर इमेज प्रोसेसिंग के लिए ओप्पो के फ्लिप स्मार्टफोन में MariSilicon X NPU ऑनबोर्ड होने की संभावना है।

Find N2 Flip के कैमरा विभाग में तीन कैमरा मिल रहे हैं जिसमें एक 32MP का सेल्फी शूटर, एक 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक 8MP का अल्ट्रावाइड यूनिट मिल रहा है। स्मार्टफोन में 44W वायर्ड चार्जिंग के साथ 4,300 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S23 Ultra BMW M Edition हुआ लॉन्च, असली से इतना अलग है यह फोन

Oppo Find N2 Flip Android 13 पर आधारित ColorOS 13 पर चलता है। Find N2 Flip गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन का उपयोग करता है। इसका वजन 191 ग्राम है और फोल्ड होने पर इसकी मोटाई 16 मिमी है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo