Oppo A78 5G इस दिन हो रहा लॉन्च, देखें क्या होंगे स्मार्टफोन के टॉप फीचर्स?

Oppo A78 5G इस दिन हो रहा लॉन्च, देखें क्या होंगे स्मार्टफोन के टॉप फीचर्स?
HIGHLIGHTS

Oppo A78 5G, 16 जनवरी को भारत में होगा लॉन्च

स्मार्टफोन को सोशल मीडिया के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा

Oppo A78 5G मलेशिया में पहले ही हो चुका है लॉन्च

स्मार्टफोन कंपनी Oppo अपनी A सीरीज का स्मार्टफोन Oppo A78 5G जल्द ही भारत में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फोन की आधिकारिक लॉन्च डेट 16 जनवरी, 2023 तय की गई है। कंपनी ने बताया कि इस स्मार्टफोन को सोशल मीडिया के माध्यम से भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह भी जानकारी सामने आई है कि डिवाइस को मलेशिया में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है जिसके साथ ही इसकी सभी आवश्यक स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा हो चुका है। Oppo A78 5G एक 6.56-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। स्मार्टफोन एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 चिपसेट पर चलता है। आइए देखें क्या हो होंगी इसकी अन्य स्पेसिफिकेशंस और संभावित कीमत।

यह भी पढे: शुरू हुई iQoo 11 5G की सेल वो भी Rs 9000 डिस्काउंट के साथ, क्या आपको मिलेगा लाभ?

Oppo A78 5G की भारत में संभावित कीमत 

हाल ही में Oppo ने एक ट्वीट के माध्यम से खुलासा किया है कि Oppo A78 5G को 16 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक फोन की कीमत से संबंधित कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Rs 20,000 से कम कीमत के साथ लॉन्च होने की संभावना है। 

Oppo A78 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस 

Oppo A78 India launch

 

यह भी पढे: Redmi का ये नया फोन आते ही हुआ सस्ता, क्या आपने देखा ऑफर?

कंपनी द्वारा मलेशिया में लॉन्च किए गए Oppo A78 5G के वेरिएंट के मुताबिक, स्मार्टफोन एक 6.56-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आएगा जिसमें 90 Hz रिफ्रेश रेट और 90Hz टच सैंपलिंग रेट शामिल होगा। डिवाइस एक मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 चिपसेट से लैस होगा जो कि एक Mali-G57 MC2 GPU के साथ दिया जाएगा। साथ ही फोन में 8GB LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज भी शामिल होगी। इसके अतिरिक्त, रैम को 8GB तक वर्चुअली बढ़ाने का ऑप्शन भी मिलेगा। 

Oppo A78 5G में एक ड्यूअल रियर कैमरा सिस्टम दिया जाएगा जिसमें एक 50MP प्राइमरी सेंसर और एक 2MP सेकेंडरी कैमरा शामिल होगा। फोन के फ्रंट पैनल पर सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए एक 8MP का सेंसर दिया जाएगा। हैंडसेट के फ्रंट और बैक दोनों कैमरा सिस्टम 30fps पर full HD वीडियो रिकॉर्ड करते हैं। डिवाइस में एक 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी दावा करती है कि बैटरी को सिर्फ एक बार फुल चार्ज करने के बाद आप पूरे 16 घंटों तक फोन में लगातार वीडिओज देख सकते हैं। 

यह भी पढे: WhatsApp पर अब और भी मजेदार होगा मीडिया शेयर करना, कैसे इस्तेमाल करें नया फीचर?​

 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo