OPPO A6 Pro 5G
फोन की बैटरी इस समय बड़ी होना शुरू हो चली है, लेकिन कुछ समय पहले तक 5000mAh या 6000mAh की बैटरी भी एक फोन में काफी बड़ी मानी जाती थी। हालांकि, अब यह ट्रेंड ही बदल चुका है। इस समय फोन्स में 10000mAh की बैटरी मिलने लगी हैं, Realme P4 Power को इंडिया के बाजार में 10000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा चुका है। अब सामने अ रहा है कि Oppo भी अपने एक आगामी फोन को इसी बैटरी पर लॉन्च करने वाला है। लीक आदि के अनुसार Oppo अपनी A-Series में एक ऐसा Phone लाने की तैयारी में है जिसमें 10,000mAh की Battery मिल सकती है। आइए जानते है कि यह फोन कौन सा होने वाला है और इसे लेकर अभी तक के लिए इंटरनेट पर क्या जानकारी सामने आई है।
चीनी Tipster Digital Chat Station की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि Oppo कथित तौर पर Green Series में एक नए फोन को लॉन्च कर सकता हैके तहत यह Phone Launch कर सकता है और इसमें 10,000mAh की बैटरी होने वाली है। यह अब तक की Oppo A-Series की सबसे बड़ी बैटरी होने वाली है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी होने के बाद भी यह फोन बेहद ही पतला और हल्का भी होने वाला है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह फोन 8.47mm साइज़ में आने वाला है, इसके अलावा इसका वजन भी मात्र 226 ग्राम के आसपास ही होने वाला है। आमतौर पर बड़ी बैटरी का मतलब यह होता है कि यह फोन कुछ मोटा और भारी होने वाला है, लेकिन आजकल यह ट्रेंड भी बदल चुका है। इस बैटरी पर 80W Fast Charging का Support भी मिलने की बात कही जा रही है, यानी बड़ी Battery के बावजूद Charging में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।
Oppo A7 Pro Max में 6.78 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले होने वाला है, इसके अलावा यह 1.5K Resolution और 120Hz Refresh Rate के साथ आएगी। इसका मतलब है कि इसमें Scrolling और Gaming दोनों का अनुभव बेहतरीन होने वाला है। फोन में Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है, इसे अलावा इसमें In-Display Fingerprint Sensor भी मिल सकता है।
Photography के लिए फोन में Dual Rear Camera Setup मिलने की संभावना है। इसमें 50MP का Primary Camera और 2MP का Secondary Sensor हो सकता है। Selfie और Video Calling के लिए 50MP का फ्रन्ट कैमरा भी इसमें देखने को मिल सकता है।
जानकारी के लिए बता देते हैं कि Oppo ने पिछले साल चीन के बाजार में अपने Oppo A6 Pro को लॉन्च किया था। इसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 7300 Processor, 7000mAh Battery, 80W Fast Charging, 120Hz Display और 50MP Rear Camera आदि दिया था। इतना ही नहीं, इस फोन में 16GB तक RAM, 512GB तक Storage और IP66, IP68 तथा IP69 जैसी रेटिंग भी थी। यहाँ आप देख सकते हैं कि सबसे बड़े अपग्रेड के तौर पर 7000mAh की बैटरी 10000mAh की बैटरी के तौर पर देखी जा सकती है।
अभी तक के लिए इस फोन को लेकर केवल लीक आदि ही सामने आया है। अभी तक के लिए आधिकारिक तौर पर कंपनी ने इस फोन को लेकर या इसके लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, हो सकता है कि आने वाले समय में इस फोन को लेकर जानकारी सामने आ जाए। अभी तक के लिए यह लीक पर आधारित जानकारी ही आपको दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: realme Power Days Sale में बेहद सस्ता में खरीदें Realme P4 Power, Realme P4 Pro और Realme P4R
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!