जहां एक ओर स्मार्टफॉन्स की कीमत आए दिन बढ़ती जा रही है। वहीं oppo ने अपने एक नए और सस्ते फोन को लॉन्च करके कहीं न कहीं यूजर्स को कुछ राहत जरूर दी है। कंपनी ने अपनी Oppo A Series में एक नए और सस्ते फोन को एंट्री दी है। इस समय फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए सेल किया जा रहा है। कंपनी ने अपने सस्ते Oppo Phone को दो अलग अलग रैम और स्टॉरिज मॉडल में लॉन्च किया है, इसके अलावा फोन को दो ही अलग अलग कलर में भी लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं कि इस फोन में एक जम्बो 7000mAh की बैटरी के अलावा क्या मिलता है और इसे इंडिया में किस प्राइस में लॉन्च किया गया है।
Oppo ने अपने Oppo A6c स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है, इस फोन को 4GB रैम और 64GB स्टॉरिज के सतह लॉन्च किया गया है। इस फोन को कंपनी ने एक अन्य मॉडल पर भी लॉन्च किया गया है। फोन 4GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल में 16,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च हुआ है। अगर आप इंडिया के बाजार में इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आप इस समय Oppo India के अनलाइन स्टोर से खरीदारी में खरीद सकते हैं। इस फोन को कंपनी ने Feather White और Stone Brown Color में लॉन्च किया है।
Oppo A6c स्मार्टफोन को कंपनी ने डुअल सिम के साथ लॉन्च किया है, इसके अलावा फोन में एक 6.75-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसके अलावा इसमें आपको 900 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है। इसके अलावा कंपनी ने फोन को IP64 रेटिंग पर लॉन्च किया है, यह डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस भी है। फोन को पावर देने के लिए इसमें आपको Unisoc T7250 प्रोसेसर भी मिलता है। इसके अलावा फोन में Mali-G57 GPU भी मिलता है। इस फोन में कंपनी ने 4GB की LPDDR4x रैम के साथ 128GB की स्टॉरिज भी दी है।
फोन में एक साइड-फेसिंग स्कैनर भी मिलता है। फोन में इसके अलावा Proximity Sensor के अलावा Ambient Light Sensor और e-Compass के साथ साथ Accelerometer भी मिलता है। कैमरा को देखा जाए तो यह इस फोन की दूसरी बड़ी खासियत कहा जा सकता है। फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें एक 13MP का प्राइमेरी कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में एक 5MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। फोन में कंपनी ने एक 7000mAh की बैटरी भी रखी है। यह बैटरी 15W की Wired Charging क्षमता से लैस है। इस समय सस्ते में इस फोन को बढ़ती महंगाई के बीच एक औसत फोन माना जा सकता है। हालांकि, ऐसे ही स्पेक्स और फीचर के साथ की अन्य फोन्स आपको बाजार में मिल जाने वाले हैं।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: मई 2026 में 45000 रुपये के अंदर नहीं मिलेंगे इनसे बेहतर स्मार्टफोन, तगड़े हैं कैमरा-बैटरी