Oppo A16k: Oppo ने भारत में लॉन्च किया एक और बजट स्मार्टफोन, देखें कीमत और फीचर
ओप्पो ए सीरीज़ भारत सहित कई बाजारों में बेहद ज्यादा पसंद की गई है, हालांकि अब कंपनी ने भारत में अपना लेटेस्ट A सीरीज स्मार्टफोन Oppo A16K लॉन्च कर दिया है
इसकी कीमत 10490 रुपये है, फोन फोन को 32GB स्टोरेज वैरिएंट और 3GB रैम के साथ लिया जा सकता है
स्मार्टफोन वाटर ड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है और फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G35 SoC पर काम करता है
ओप्पो ए सीरीज़ भारत सहित कई बाजारों में बेहद ज्यादा पसंद की गई है, हालांकि अब कंपनी ने भारत में अपना लेटेस्ट A सीरीज स्मार्टफोन Oppo A16K लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 10,490 रुपये है, फोन फोन को 32GB स्टोरेज वैरिएंट और 3GB रैम के साथ लिया जा सकता है। स्मार्टफोन वाटर ड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है और फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G35 SoC पर काम करता है।
OPPO A16K कहाँ से खरीदें
स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट रंग ऑप्शन्स में उपलब्ध है और यह अमेज़न, फ्लिपकार्ट और ओप्पो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध है।
नोट: यह इमेज काल्पनिक है!
OPPO A16K के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर
Oppo A16K एक 5G सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन है और इसमें 2.4D ग्लास प्रोटेक्शन और 720 x 1600 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.52-इंच HD+ डिस्प्ले दिया है। स्मार्टफोन का डिस्प्ले थिन बेज़ेल्स से घिरा हुआ है और इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है।
फोन के रियर में f/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा जो 80 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। कैमरा 5x ज़ूम तक सपोर्ट करता है और कई फिल्टर, डैज़ल कलर मोड, नाइट फिल्टर आदि के साथ आता है। फ्रंट में, f / 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 76 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ देखा जा सकता है।
Oppo A16K मीडियाटेक के Helio G35 SoC पर काम करता है। जिसे 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन 4230mAh की बैटरी से लैस है।