Oneplus Nord CE में हुआ विस्फोट, यूजर ने अनलाइन पोस्ट की फोन की तस्वीरें, देखें क्या हुआ फोन का हाल
OnePlus Nord CE कथित तौर पर एक उपयोगकर्ता के पास फट गया
उपयोगकर्ता ने जले हुए OnePlus Nord CE की तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट की हैं
पिछले साल, हमने दो ऐसी घटनाओं के बारे में सुना जहां OnePlus Nord 2 में आग लग गई और विस्फोट हो गया

कुछ समय पहले OnePlus Nord 2 में विस्फोट की रिपोर्ट के बाद, लिंक्डइन (LinkedIn) और ट्विटर (Twitter) पर एक उपयोगकर्ता ने अपने जले हुए OnePlus Nord CE की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें दावा किया गया है कि यह विस्फोट उसके ठीक सामने हुआ। घटना 2 जनवरी की है, हालांकि अच्छी बात यह है कि इस विस्फोट में कोई भी घायल नहीं हुआ। हालाँकि, यह क्वालिटी जाँच पर सख्त सवाल उठाता है जो OnePlus अपने प्रोडक्टस को लेकर करता आ रहा है।

OnePlus नोर्ड CE उपयोगकर्ता का दावा है कि उसका फोन फट गया
दुष्यंत गोस्वामी की एक पोस्ट के अनुसार, इस व्यक्ति का यह मात्र 6 महीने पुराना स्मार्टफोन अचानक ही विस्फोट हो गया, हालांकि इसके पहले इस व्यक्ति ने ज्यादा गरम होने के कारण इस फोन को अपनी जेब से बाहर निकाल दिया था। इस व्यक्ति ने कहा कि उसने यह फोन मात्र 6 महीने पहले ही खरीदा था, इस समय के बाद से यह फोन सही प्रकार से काम कर रहा था। 2 जनवरी, 2022 को मेरे सामने फोन फट गया। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरी जेब में बहुत अधिक गर्मी महसूस होने के बाद, मैंने फोन को बाहर निकाला, और 2-5 सेकंड के भीतर यह विस्फोट हो गया। यह जानकारी दुष्यंत ने अपने एक लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के माध्यम से दी थी।
I own phone from very popular brand ONEPLUS,which promises best quality.
— Dushyant Giri Goswami (@DushyantGiriGo7) January 4, 2022
My phone is only 6 months old & it literally blasted yesterday, while i just pulled it out from pocket.
Its not only bad but fatal. Is brand gonna answerable 4 the accident?#ShamefulForOnePlus #Needjustice pic.twitter.com/ZEJa4Z1EAt
इस व्यक्ति के द्वारा यह भी कहा गया है कि इसने OnePlus तक भी इस बात को पहुंचाया है हालांकि कंपनी ने कोई कार्रवाई नहीं की है। दुष्यंत ने अपने पोस्ट में OnePlus और कंपनी के संस्थापक पीट लाउ के CEO नवनीत नाकरा को भी टैग किया है। इस बीच, OnePlus इंडिया सपोर्ट ने ट्वीट कर दुष्यंत को उनसे जुड़ने के लिए कहा है।

यह पहली बार नहीं है जब OnePlus अपने किसी फोन में विस्फोट के लिए सुर्खियों में आया है। सितंबर 2021 और नवंबर 2021 में भी हमारे सामने दो ऐसे मामले आए थे, इन घटनाओं में Nord CE के समान ही Nord 2 में विस्फोटों की जानकारी मिल रही थी।
OnePlus Nord 2 में भी कुछ महीने पहले विस्फोट हुआ था
OnePlus Nord CE को जून 2020 में स्नैपड्रैगन 750G, 64MP ट्रिपल कैमरा, 90Hz रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले और 4,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
हम दावे की सटीकता को सत्यापित करने के लिए दुष्यंत और OnePlus दोनों के पास पहुँचे हैं, यह पता लगाने के लिए कि क्या हुआ और Nord CE में कैसे विस्फोट हुआ। जैसे ही हमें इसपर ज्यादा जानकारी मिलेगी, हम आपको इसे लेकर अपडेट करेंगे।
