OnePlus Community Sale का आखिरी दिन: तगड़े स्पेक्स वाला OnePlus का फोन खरीदें भारी डिस्काउंट के साथ

HIGHLIGHTS

OnePlus Nord CE 5G पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट

17 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चल रही है OnePlus Community Sale

जानें Nord CE 5G पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर

OnePlus Community Sale का आखिरी दिन: तगड़े स्पेक्स वाला OnePlus का फोन खरीदें भारी डिस्काउंट के साथ

वनप्लस कम्यूनिटी सेल (OnePlus Community Sale) का आज आखिरी दिन है जो 17 दिसंबर को कंपनी के ऑनलाइन पोर्टल पर शुरू हुई थी। सेल के दौरान वनप्लस स्मार्टफोंस (OnePlus Smartphones) को बढ़िया डिस्काउंट के साथ सेल किया जा रहा है लेकिन बात करें वनप्लस नॉर्ड CE 5G (Oneplus Nord CE 5G) की तो इस पर कंपनी बढ़िया डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी की वैबसाइट के मुताबिक, Nord CE 5G को Rs 21,499 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इतना ही नहीं एक्स्चेंज बोनस के तहत ग्राहक Rs 3,000 का डिस्काउंट भी पा सकते हैं जिसमें बैंक डिस्काउंट शामिल है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

फोन में दो वेरिएंट 8GB+128GB और 12GB+256GB मिलते हैं। फोन की खासियत में 64MP ट्रिपल कैमरा, और Warp चार्ज 30TG Plus शामिल हैं।

nord ce 5g discount offer

OnePlus Nord CE 5G के स्पेक्स

OnePlus Nord CE 5G मोबाइल फ़ोन में आपको एक 6.43-इंच की FHD+ 1080×2400 पिक्सेल वाली AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, जो 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ ही 90Hz रिफ्रेश रेट पर चलती है। 

आपको बता देते है कि OnePlus Nord CE 5G को एक डुअल सिम स्लॉट पर लॉन्च किया गया है, जो दोनों ही सिम नैनो हैं। इसके अलावा फोन को OxygenOS 11 पर आधारित एंड्राइड 11 पर लॉन्च किया गया है। इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन में आपको ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 750G प्रोसेसर मिल रहा है। इतना ही नहीं फोन में आपको एड्रेनो 619 GPU के अलावा 12GB तक की रैम मिल रही है। हालाँकि इसके अलावा फोन में 256GB तक की स्टोरेज भी मिल रही है। 

यह भी पढ़ें: Realme अगले महीने लॉन्च कर सकता है Narzo 9i, रैम, स्टोरेज और कलर वेरिएंट का चला पता

अगर हम कैमरा की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें एक 64MP का प्राइमरी सेंसर है, जो f/1.79 अपर्चर वाला लेंस है। इतना ही नहीं इसमें आपको इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन यानी EIS मिल रहा है। OnePlus Nord CE 5G में एक 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है, जो f/2.25 अल्ट्रा-वाइड सेंसर से लैस है। फोन में आपको एक 2MP का मोनोक्रोम सेंसर भी मिल रहा है, जो f/2.4 अपर्चर वाला लेंस है। इतना ही नहीं अगर हम OnePlus Nord CE 5G में सेल्फी कैमरा आदि की बात करें तो फोन में आपको एक 16MP का Sony IMX471 सेल्फी फ्रंट कैमरा मिल रहा है। यह एक EIS सपोर्ट वाला कैमरा है साथ ही इसमें आपको f/2.45 अपर्चर मिल रहा है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo