OnePlus 5G Phone Offer: OnePlus का बड़ा धमाका, दमदार सिक्योरिटी अपडेट के साथ-साथ इस 5G फोन की कीमत में की भारी कटौती
OnePlus ने Nord CE 2 Lite को 6जीबी और 8जीबी के दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया था
स्मार्टफोन की कीमत 2,000 रुपए घटने के बाद ग्राहक 6GB वेरिएंट को 17,999 रुपए में खरीद सकते हैं
OnePlus अपने इस 5G स्मार्टफोन में OxygenOS 13 C.29 अपडेट करके कई नए सुधार लेकर आया है
OnePlus Nord CE 2 Lite कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जो 20,000 रुपए के अंदर की कीमत पर लॉन्च हुआ था। 2022 के अप्रैल में लॉन्च हुए इस किफायती स्मार्टफोन की कीमत में 2000 रुपए की कटौती की गई है जिससे यह और भी किफायती हो गया है। कंपनी ने आधिकारिक वेबसाइट पर हैंडसेट के दोनों वेरिएंट्स पर डिस्काउंट दिया है।
Survey
नई कीमत
OnePlus ने Nord CE 2 Lite को 6जीबी और 8जीबी के दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया था जिनकी कीमत क्रमश: 19,999 रुपए और 21,999 रुपए रखी गई थी। अब स्मार्टफोन की कीमत 2,000 रुपए घटने के बाद ग्राहक 6GB वेरिएंट को 17,999 रुपए और 8GB वेरिएंट को 19,999 रुपए में खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन ब्लू टाइड और ब्लैक डस्क कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 6.59-इंच फुल HD+ डिस्प्ले मिलती है जो स्मूद 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस है यह डिवाइस ड्यूल सिम सपोर्ट करता है और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 64MP मेन कैमरा शामिल है। फोन में 5000mAh बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
OnePlus Nord CE 2 Lite 5G: जून 2023 अपडेट

OnePlus अपने इस 5G स्मार्टफोन में OxygenOS 13 C.29 अपडेट करके कई नए सुधार लेकर आया है। लेटेस्ट जून 2023 सिक्योरिटी अपडेट के साथ बग-फ्री अनुभव के लिए सिस्टम की स्टेबिलिटी और सिक्योरिटी को बढ़ाया गया है। इसके अलावा यह कुछ कुछ मामलों में आने वाले लैग इशू को भी ठीक करता है।
यह सिक्योरिटी पैच आपके वनप्लस डिवाइस में सीमलेस और एररलेस परफॉरमेंस को सुनिश्चित करता है। अभी यह अपडेट केवल भारतीय यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है लेकिन जल्द ही दूसरे बाजारों में भी उपलब्ध कराया जाएगा।
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile