OnePlus Nord 2 का डिज़ाइन लीक हो गया है और यह फ्लैगशिप वनप्लस 9 सीरीज़ से मेल खाता है। OnePlus Nord 2 को भारत में जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है और यह वनप्लस का पहला डिवाइस होगा जो मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा। यह फोन 2020 में लॉन्च हुए OnePlus Nord की जगह लेगा। हाल ही में कंपनी ने Nord CE (Core Edition) को भारत में लॉन्च किया है जिसने नोर्ड लाइनअप को बढ़ाया है।
91Mobiles ने टिप्सटर OnLeaks के हवाले से एक्सक्लूसिव रेंडर साझा किए हैं जिससे वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल में तीन कैमरा और एक LED फ्लैश यूनिट को देखा जा सकता है।
डिवाइस में फ्रंट पर टॉप लेफ्ट पंच होल कट आउट दिया गया है जिसमें सेल्फी कैमरा को रखा गया है। बॉटम में अलर्ट स्लाइडर और स्पीकर ग्रिल दी गई है। असली OnePlus Nord के फ्रंट पर ड्यूल सेल्फी कैमरा है जबकि नए OnePlus Nord CE 5G में कोई सिग्नेचर अलर्ट स्लाइडर नहीं दिया गया है। Nord 2 की थिकनेस 8.1mm है और इसे कई रंगों में पेश किया जा सकता है।
OnePlus Nord 2
OnePlus Nord 2 में 6.43 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगी जो AMOLED पैनल होगा और इसे 90Hz रिफ्रेश रेट दी जाएगी व डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेन्सर मिलेगा।
पिछले रूमर्स से पता चला है कि Nord 2 मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा और इसे 12GB रैम व 256GB स्टोरेज दी जाएगी।
इसके अलावा, Nord 2 के बैक पर ट्रिपल कैमरा मिलेगा। डिवाइस में एक 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा जबकि दूसरा कैमरा 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और तीसरा 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। 50MP का प्राइमरी कैमरा OnePlus 9 Pro में मौजूद Sony IMX766 सेन्सर होगा। फोन के फ्रंट पर 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। OnePlus Nord 2 में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।