आ रहा है OnePlus का सस्ता फोन N6, भारत में इस दिन होगा लॉन्च, डेट आ गई सामने, इतनी रह सकती है कीमत

HIGHLIGHTS

OnePlus N6 भारत में 30 जून 2026 को लॉन्च होगा.

फोन की कीमत ₹18,000 से ₹25,000 के बीच रहने की पुष्टि हुई है.

OnePlus N6 ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

आ रहा है OnePlus का सस्ता फोन N6, भारत में इस दिन होगा लॉन्च, डेट आ गई सामने, इतनी रह सकती है कीमत

OnePlus अपनी नई N सीरीज के पहले स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि OnePlus N6 महीने के आखिर में भारतीय बाजार में एंट्री करेगा. यह स्मार्टफोन नई OnePlus N सीरीज का पहला मॉडल होगा, जिसे कंपनी बजट और मिड-रेंज ग्राहकों को ध्यान में रखकर ला रही है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

लॉन्च डेट के साथ कंपनी ने फोन का डिजाइन और संभावित कीमत की जानकारी भी साझा की है. खास बात यह है कि OnePlus N6 की कीमत Nord सीरीज के मुकाबले कम रहने वाली है.

कब लॉन्च होगा OnePlus N6?

OnePlus ने X (पहले Twitter) पर जानकारी देते हुए बताया कि OnePlus N6 को भारत में 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. फोन की बिक्री Amazon और OnePlus के आधिकारिक चैनलों के जरिए की जाएगी. कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि डिवाइस ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.

डिजाइन में क्या मिलेगा?

टीजर इमेज के अनुसार OnePlus N6 का डिजाइन काफी हद तक OnePlus Nord CE 6 जैसा दिखाई देता है. फोन में फ्लैट फ्रेम और फ्लैट बैक पैनल दिया गया है. पीछे की तरफ टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है, जिसमें दो कैमरा सेंसर और एक LED फ्लैश मौजूद है.

फ्रंट में सेंटर पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है, जहां सेल्फी कैमरा मौजूद होगा. हालांकि फोन के बेजल्स थोड़े मोटे नजर आते हैं. फोन के दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं, जबकि नीचे USB Type-C पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और SIM ट्रे देखने को मिलेगी.

कितनी होगी कीमत?

OnePlus ने साफ कर दिया है कि N सीरीज के स्मार्टफोन 18,000 से 25,000 रुपये के बीच लॉन्च किए जाएंगे. इसका मतलब है कि OnePlus N6 कंपनी के मौजूदा Nord स्मार्टफोन्स से सस्ता होगा और उन ग्राहकों को टारगेट करेगा जो कम कीमत में OnePlus का एक्सपीरियंस चाहते हैं.

हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि N सीरीज के कुछ मॉडल ₹20,000 से कम कीमत में भी लॉन्च हो सकते हैं. हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है.

क्या होगा खास?

कंपनी का कहना है कि नई N सीरीज का उद्देश्य ज्यादा लोगों तक “Core OnePlus Experience” पहुंचाना है. फिलहाल फोन के प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया गया है. लेकिन लॉन्च नजदीक आने के साथ कंपनी आने वाले दिनों में और जानकारी साझा कर सकती है.

यह भी पढ़ें: Jio के दो रिचार्ज प्लान, अंतर 80 रुपये, लेकिन किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा? जानें सारी डिटेल्स

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile