OnePlus Phones पर मिलेगा धमाकेदार डिस्काउंट..इस दिन शुरू हो रही आजादी की सेल, सस्ते में मिलेंगे फोन

HIGHLIGHTS

OnePlus Independence Day Sale 2026 जल्द ही शुरू होने वाली है।

सेल के दौरान OnePlus के फोन्स के अलावा अन्य प्रोडक्ट भी सस्ते में मिलेंगे।

OnePlus की यह आजादी सेल कहाँ होने वाली है।

OnePlus की ओर से भी Amazon-Flipkart के जैसे Independence Day Sale 2026 का आयोजन किया जा रहा है। Amazon India पर और Flipkart पर Freedom Sale की शुरुआत 7 अगस्त को हो रही है, ऐसे ही OnePlus की सेल भी लिमिटेड समय के लिए 7 अगस्त को ही शुरू हो रही है। इस सेल का लाभ अगर आप लेना चाहते हैं तो आप Amazon India की वेबसाईट के अलावा OnePlus India की आधिकारिक वेबसाईट पर इस सेल का लाभ ले सकते हैं। इतना ही नहीं, यह सेल OnePlus Store App पर भी होने वाली है। अगर आप ऑफलाइन खरीदारी करना पसंद करते हैं तो आप OnePlus Experience Stores par भी इसका लाभ ले सकते हैं। इतना ही नहीं, कुछ प्रोडक्ट आपको Flipkart के साथ साथ Flipkart, Blinkit, Myntra और अन्य रीटेल पार्टनर्स पर भी मिल जाने वाले हैं। आइए अब जानते हैं कि सेल के दौरान कौन से फोन्स सस्ते में मिलने वाले हैं।

OnePlus के कौन से फोन्स मिलेंगे सस्ते में?

इस सेल के दौरान अगर आप OnePlus के फोन्स को खरीदना चाहते हैं तो आपको यह पहला ही जान लेना चाहिए कि आखिर कौन कौन से फोन्स को सेल में खरीद सकते हैं। इस सेल के दौरान OnePlus 15 के अलावा OnePlus 15R, OnePlus 13s और अन्य Nord और N Series के फोन्स पर धमाका डिस्काउंट मिल रहा है। OnePlus की सेल में OnePlus के टैबलेट के साथ आपको कुछ एक्सेसरीज़ भी मिल सकती हैं।

OnePlus के फोन्स पर मिलने वाली डील

OnePlus 15 को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि इस फोन को सेल के दौरान 81,999 रुपये के प्राइस में सेल किया जाने वाला है। हालांकि, बैंक डिस्काउंट के तौर पर फोन 4000 रुपये का डिस्काउंट अलग से आपको मिलने वाला है। ऐसे ही अगर आप OnePlus 15R को खरीदना चाहते हैं तो इस फोन को आप 56,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। OnePlus 13s की बाट करें तो इस फोन की शुरुआती कीमत डिस्काउंट के बाद 49,999 रुपये के आसपास होने वाली है।

सेल के दौरान आपको इन फोन्स पर दमदार ऑफर और डिस्काउंट मिलने वाले हैं। OnePlus की सेल में No Cost EMI के अलावा अन्य ऑफर भी इस सेल में आपको मिल सकते हैं।

OnePlus Nord Lineup भी मिलेगी सस्ते में

अगर आप OnePlus Nord लाइनअप के फोन्स को खरीदना चाहते हैं तो आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि आप OnePlus Nord 6 को सेल के दौरान केवल और केवल 41,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं, OnePlus Nord CE6 के साथ Nord CE6 Lite को आप क्रमश 31,999 रुपये और 23,749 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। इन फोन्स पर भी EMI ऑप्शन मिल रहे हैं।

OnePlus N6 भी मिल रहा सस्ते में

अगर आप OnePlus के N6 स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो इसपर आपको 2000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिलने वाला है, जिसके बाद फोन को 20,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। ऐसे ही अगर आप OnePlus N6x को खरीदना चाहते हैं तो इसकी सेल 4 अगस्त को है, इसे आप इस दौरान खरीद सकते हैं। यह फोन आपको 1500 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ केवल 17,499 रुपये के प्राइस में खरीदने के लिए मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: Vivo की V Series के ये वाले फोन्स की कीमत छूएगी आसमान? Vivo V70 सीरीज के इन फोन्स के दाम बढ़े

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :