OnePlus बहुत जल्द अपना नया OnePlus Nord CE फोन लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले फोन से जुड़ी बहुत सी जानकारी सामने आ रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, बहुत जल्द OnePlus 9T को भी लॉन्च किया जा सकता है। डिवाइस के स्पेक्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं और इनसे फोन के बारे में बढ़िया जानकारी भी मिलेगी।
OnePlus 8T की जगह लेने वाला यह फोन वेबो पर भी लीक हुआ है। लीक से संकेत मिले हैं कि फोन के साथ कोई और फोन न लॉन्च किया जाए। जैसे कि पिछले साल OnePlus 8T Pro को लॉन्च नहीं किया गया था उसी तरह ऐसा हो सकता है कि Pro वेरिएंट को भी लॉन्च न किया जाए।
https://twitter.com/techdroider/status/1398647224255475722?ref_src=twsrc%5Etfw
OnePlus 9T में सैमसंग की LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकती है जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz होगी। यह एक कर्व्ड डिस्प्ले हो सकती है जिसका रेजोल्यूशन 1080p FHD+ होगा।
इसके अलावा, OnePlus 9T से जुड़ी कई ज़रूरी जानकारी सामने आई है। लीक के मुताबिक, आगामी OnePlus 9T कई नए फीचर्स के साथ आएगा जिसमें प्रीमियम OnePlus 9 Pro शामिल होगा। यह फोन OnePlus 9 Pro से सस्ता हो सकता है। हालांकि, यह OnePlus 9 से अब भी महंगा फोन होगा।
OnePlus 9T के बारे में अधिक जानकारी हाथ नहीं लगी है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि यह स्नैपड्रैगन 888 या 888+ प्लेटफोरम पर काम करेगा और इसे 8GB रैम व 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। फोन को वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा।