Friday OTT Releases: विक्रांत मैसी की ‘मुसाफिर’ कैफे’ से लेकर केके मेनन की कॉमेडी सीरीज तक, मनोरंजन का ओवरडोज़

By

अगर आप इस वीकेंड कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो OTT प्लेटफॉर्म्स पर इस शुक्रवार कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं। रोमांटिक ड्रामा, कॉमेडी, एक्शन, फैंटेसी और लेजेंडरी कहानियों से लेकर फैमिली एंटरटेनमेंट तक, इस हफ्ते Netflix, Amazon Prime Video और Sony LIV जैसे प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों के लिए कई नए विकल्प उपलब्ध हैं। आइए इस शुक्रवार रिलीज हुई प्रमुख OTT फिल्मों और सीरीज के बारे में जानते हैं।

Musafir Cafe (Netflix)

विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना स्टारर रोमांटिक ड्रामा सीरीज Musafir Cafe 24 जुलाई से Netflix पर स्ट्रीम हो रही है। आठ एपिसोड की इस सीरीज की कहानी चंदर, सुधा और प्रीति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी प्यार, रिश्तों और अप्रत्याशित फैसलों के कारण एक-दूसरे से जुड़ जाती है। यह सीरीज रिश्तों और भावनात्मक जुड़ाव के अलग-अलग पहलुओं को दिखाती है।

Con City (Netflix)

तमिल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म Con City भी 24 जुलाई से Netflix पर उपलब्ध है। फिल्म तमिल के साथ-साथ हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी देखी जा सकती है। फिल्म एक मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी दिखाती है, जिसकी सामान्य जिंदगी उस समय बदल जाती है जब बिजली गिरने के बाद उनका रसीद प्रिंटर 500 रुपये के नोट छापने लगता है। इसके बाद शुरू होती है हास्य और अप्रत्याशित घटनाओं से भरी कहानी।

Nagabandham (Amazon Prime Video)

तेलुगु लेजेंडरी फैंटेसी फिल्म Nagabandham 24 जुलाई से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है। थिएटर रिलीज के केवल 21 दिन बाद यह फिल्म OTT पर पहुंच गई है। यह फिल्म पौराणिक कथाओं और फैंटेसी की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहानी एक प्राचीन पवित्र खजाने को शक्तिशाली बुरी ताकतों से बचाने की लड़ाई को दिखाती है। सिनेमाघरों में सीमित प्रदर्शन के बाद अब फिल्म OTT पर अधिक दर्शकों तक पहुंचने की उम्मीद कर रही है।

Ego Raman (Amazon Prime Video)

तमिल ड्रामा Ego Raman भी 24 जुलाई से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म में सिबी चंद्रन और रोबो शंकर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि निर्देशन गणेशन नचिमुथु ने किया है। फिल्म की कहानी एक सिविल सेवा अभ्यर्थी और एक स्वाभिमानी स्कूल प्रिंसिपल के बीच टकराव पर आधारित है। एक Yamaha मोटरसाइकिल इस विवाद का अहम हिस्सा बन जाती है, जिसके बाद कहानी भावनात्मक और नाटकीय मोड़ लेती है।

Adarsh Baal Vidyalaya (Amazon Prime Video)

हिंदी कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज Adarsh Baal Vidyalaya भी 24 जुलाई से Amazon Prime Video पर उपलब्ध है। सात एपिसोड की इस सीरीज में केके मेनन के अलावा अर्चना पूरन सिंह, अभिमन्यु सिंह, नवीन कस्तूरिया और कई अन्य कलाकार नजर आते हैं। कहानी एक ऐसे स्कूल प्रिंसिपल की है, जो सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के लिए घोषित विशेष पुरस्कार के बाद अपने स्कूल को शीर्ष पर पहुंचाने का सपना देखता है।

Pallichattambi (Sony LIV)

मलयालम एक्शन-ड्रामा Pallichattambi 24 जुलाई से Sony LIV पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म में टोविनो थॉमस और कायाडु लोहार मुख्य भूमिकाओं में हैं। 1990 के दशक के इडुक्की की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में एक खतरनाक स्थानीय गुंडे की कहानी दिखाई गई है, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब एक प्रभावशाली गैंग लीडर के साथ उसके रिश्ते बिगड़ जाते हैं। इसके बाद उसे अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़नी पड़ती है।

Masters of the Universe (Amazon Prime Video)

लाइव-एक्शन फैंटेसी फिल्म Masters of the Universe भी अब Amazon Prime Video पर उपलब्ध है। लोकप्रिय टॉय फ्रेंचाइजी पर आधारित यह फिल्म अपने मशहूर किरदारों को लाइव-एक्शन अंदाज में पेश करती है। इसमें एक्शन, फैंटेसी और बड़े पैमाने पर होने वाली रोमांचक लड़ाइयों का मिश्रण देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 8 vs Galaxy Z Fold 7: डिज़ाइन, डिस्प्ले, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By