OnePlus 9RT 5G और OnePlus Buds Z2 को भारत में 14 जनवरी को किया जाने वाला है लॉन्च, देखें डिटेल्स
OnePlus 9RT के भारत में 14 जनवरी को लॉन्च होने की पुष्टि हो गई है
यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट द्वारा संचालित है और इसमें 50MP का मुख्य कैमरा भी होगा
OnePlus Buds Z2 भी 14 जनवरी को OnePlus 9RT के साथ लॉन्च होने वाला है

OnePlus 9RT 5G और OnePlus Buds Z2 के भारत में 14 जनवरी को लॉन्च होने की पुष्टि हो गई है। OnePlus 9RT के भारत में लॉन्च होने की अफवाह काफी समय से थी और कंपनी ने आखिरकार 9RT की आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। OnePlus 9RT को चीन में अक्टूबर 2021 में OnePlus 9R के अपग्रेड के रूप में लॉन्च किया गया था। यह स्नैपड्रैगन 888 और एक हाई-एंड कैमरा सिस्टम के अलावा एक बड़ी डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था। OnePlus 9RT के साथ, OnePlus Buds Z2 को भी कंपनी के नए एक्टिव नॉइज़ कैंसिलिंग इयरफ़ोन के रूप में लॉन्च करने के लिए तैयार है। आइए जानते है कि आखिर OnePlus 9RT में आपको क्या क्या मिलने वाला है।
The wait is over. A new era begins.
— OnePlus India (@OnePlus_IN) January 3, 2022
OnePlus Winter Edition launch event is coming soon! Keep yourself notified: https://t.co/LGh0Tf3tXR pic.twitter.com/eZg2EqCz36
वनप्लस ने खुलासा किया है कि वह 14 जनवरी को शाम 5 बजे से वनप्लस लॉन्च इवेंट विंटर एडिशन की मेजबानी कर रहा है। इवेंट में OnePlus 9RT और OnePlus Buds Z2 लॉन्च होंगे।
OnePlus 9RT के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर

OnePlus 9RT में 6.62-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सर्टिफिकेशन के सपोर्ट के साथ फुल HD+ रेजोल्यूशन ऑफर करता है। डिस्प्ले वनप्लस 9 और 9R दोनों से बड़ा है और इसके गोरिल्ला ग्लास 5 की लेयर से भी लैस होने की संभावना है।
यह स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट द्वारा ऑक्टा-कोर सीपीयू और एड्रेनो 660 जीपीयू के साथ काम करता है। आपको चुनने के लिए 12GB रैम और 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिल रहे हैं।
OnePlus 9RT में f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो OIS को भी सपोर्ट करता है, 16MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा भी फोन में है। रियर कैमरे 4K में 60FPS पर रिकॉर्ड कर सकते हैं और फोन के ऊपरी-बाएँ कोने में पंच-होल नॉच कटआउट में एक 16MP का सेल्फी कैमरा भी नजर या रहा है।
इसमें स्टीरियो स्पीकर और इन-स्क्रीन ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट रीडर भी है। 4,500mAh की बैटरी है जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिसके बारे में OnePlus का दावा है कि यह बैटरी को 29 मिनट में पूरी तरह चार्ज कर सकता है।
