OnePlus 10 सीरीज के लॉन्च के साथ ही OnePlus 9 सीरीज की कीमत कम हो गई है। OnePlus 9 Pro को पिछले साल कंपनी के फ्लैगशिप डिवाइस के तौर पर लॉन्च किया गया था। भारत में OnePlus 10 Pro 5G की घोषणा के तुरंत बाद, OnePlus 9 Pro 5G की कीमत में कटौती की गई है। एक हफ्ते में यह दूसरी बार है जब फोन की कीमत में कटौती की गई है।
OnePlus 9 Pro 5G दो वेरिएंट में आता है, जिसमें 8GB+128GB और 12GB+256G शामिल हैं। 8GB वैरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 12GB की कीमत 64,999 रुपये थी। हालांकि 5800 रुपये की कीमत में कटौती के बाद, वनप्लस 9 प्रो के 8GB मॉडल की कीमत 54,199 रुपये है जबकि 12GB मॉडल की कीमत अब 59,199 रुपये है। OnePlus 9 Pro 5G की नई कीमत अब OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट और साथ ही Amazon पर दिखाई दे रही है। OnePlus 9 Pro 5G को तीन कलर वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें एस्ट्रल ब्लैक, आर्कटिक स्काई और विंटर मिस्ट शामिल हैं।
Realme 9 Pro 5G में 64MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है और फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है जो 33W डार्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आती है और फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर दिया गया है।
realme 9 Pro 5G दो वेरिएंट 6GB रैम+128GB स्टोरेज व 8GB रैम +128GB स्टोरेज में आते हैं। फोन को तीन रंगों सनराइज़ ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और अरोरा ग्रीन में खरीदा जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Realme 9 Pro में 64MP तिरप्ल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा मिल रहा है। फोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। Realme 9 Pro एंडरोइड 12 (Android 12) पर आधारित Realme UI 3.0 पर काम करता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile