OnePlus 15T लॉन्च डेट कंफर्म: 7500mAh बैटरी, 165Hz डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ आएगा कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप
OnePlus ने अपने अपकमिंग कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप OnePlus 15T की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह स्मार्टफोन चीन में 24 मार्च को शाम 7 बजे (भारत में 4:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा। पिछले कुछ हफ्तों से चल रहे टीज़र के बाद अब कंपनी ने इसकी कॉन्फ़िगरेशन डिटेल्स भी सामने रख दी हैं और फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं।
Surveyरैम-स्टोरेज में मिलेंगे कई ऑप्शन
OnePlus 15T को कंपनी पांच अलग-अलग वेरिएंट्स में पेश करने वाली है। इसमें 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे, जबकि 16GB RAM के साथ 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध होंगे। आमतौर पर कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन्स में सीमित विकल्प मिलते हैं, लेकिन इस बार कंपनी ने ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी दी है।
OnePlus 15T के अन्य फीचर्स
फोन में 6.32 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। इसके साथ लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और कंपनी का ट्राई-चिप परफॉर्मेंस सिस्टम मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा इस बार 3.5x LUMO पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी जोड़ा गया है, जो पिछले मॉडल में नहीं था।
OnePlus 15T की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7500mAh बैटरी है, जो कई बड़े फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से भी ज्यादा है। चार्जिंग की बात करें तो फोन में 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, साथ ही बायपास चार्जिंग फीचर भी दिया जाएगा।
फोन का डिजाइन भी सामने आ चुका है और यह Pure Cocoa, Relaxing Matcha और Healing White Chocolate जैसे नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसके अलावा इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स भी मिलेंगी, जिससे यह डिवाइस पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा देगा।
भारत में लॉन्च की संभावना
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर यह फोन भारत में लॉन्च होता है, तो इसे OnePlus 15s नाम से पेश किया जा सकता है, जैसा कि कंपनी पहले भी कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: Motorola के सबसे पतले प्रीमियम स्मार्टफोन पर हज़ारों रुपये की बंपर छूट, इस जगह धड़ाधड़ हो रही बुकिंग
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile