Motorola के सबसे पतले प्रीमियम स्मार्टफोन पर हज़ारों रुपये की बंपर छूट, इस जगह धड़ाधड़ हो रही बुकिंग

Motorola के सबसे पतले प्रीमियम स्मार्टफोन पर हज़ारों रुपये की बंपर छूट, इस जगह धड़ाधड़ हो रही बुकिंग

अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अभी आपके लिए शानदार मौका है। Motorola का इसी साल जनवरी में लॉन्च हुआ पावरफुल स्मार्टफोन Motorola Signature इस समय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है, जहां ग्राहकों को हजारों रुपये की बचत करने का मौका मिल रहा है। साथ ही बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील का फायदा उठाकर कीमत और भी कम की जा सकती है। चलिए पूरी डील जानते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Motorola Signature की कीमत में कटौती

मोटोरोला सिग्नेचर लॉन्च के समय कीमत 59,999 रुपये रखी गई थी, लेकिन फिलहाल इसे Amazon India पर 53,199 रुपये में सेल किया जा रहा है। वहीं अगर आप कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स से पेमेंट करते हैं, तो आपको 1,500 रुपये तक का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है। इसके अलावा कुछ यूजर्स को Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के जरिए करीब 1600 रुपये तक के कैशबैक का भी लाभ मिल सकता है।

एक्सचेंज ऑफर

इस डील की सबसे खास बात इसका एक्सचेंज ऑफर है। आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके 42,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी।

EMI ऑफर्स

अगर आप एक साथ पूरा भुगतान नहीं करना चाहते, तो इस फोन पर EMI का विकल्प भी उपलब्ध है, जो 1,870 रुपये प्रति माह से शुरू होती है और साथ ही यहां नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प मिल रहा है। इससे बजट पर ज्यादा असर भी नहीं पड़ेगा और आप यह प्रीमियम स्मार्टफोन भी खरीद सकेंगे।

Motorola Signature के स्पेक्स

यह स्मार्टफोन 6.8-इंच FHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 165Hz का डायनेमिक रिफ्रेश रेट मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 6,200 निट्स तक जा सकती है। परफॉर्मेंस के लिए इस डिवाइस में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है.

इसके कैमरा सेटअप में 50MP OIS प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

क्यों खरीदना चाहिए यह फोन?

Motorola का यह स्मार्टफोन दमदार RAM और स्टोरेज के साथ आता है, जो इसे हाई-परफॉर्मेंस यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है। लगभग 7000 रुपये की बड़ी छूट और बाकी सभी ऑफर्स मिलकर इसे अभी की सबसे आकर्षक डील्स में से एक बनाते हैं।

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026 Wishes: दोस्तों और परिवार को भेजें ये 50+ खास शुभकामनाएं, WhatsApp स्टेटस के लिए बेस्ट

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo