छोटा लेकिन पावरफुल फोन OnePlus 15T, डिजाइन आया सामने, दी जा सकती है 7500mAh की बैटरी, जानें सभी डिटेल्स
OnePlus जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन OnePlus 15T को लॉन्च कर सकता है. यह फोन पिछले साल अप्रैल 2025 में आए OnePlus 13T का सक्सेसर माना जा रहा है. लॉन्च से पहले कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पहली आधिकारिक तस्वीर जारी कर दी है, जिससे इसके डिजाइन और कैमरा लेआउट की झलक मिलती है.
Surveyजारी की गई तस्वीरों से संकेत मिलता है कि यह फोन एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप होगा, जिसमें पतले बेजल और छोटा फॉर्म फैक्टर देखने को मिलेगा.
OnePlus 15T का डिजाइन और कलर ऑप्शन
कंपनी द्वारा चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर साझा की गई तस्वीरों में OnePlus 15T का रियर डिजाइन दिखाई देता है. फोन के पीछे स्क्विरकल (squircle) आकार का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. इस मॉड्यूल में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है और कैमरा सेंसर के ऊपर LED फ्लैश लगाया गया है.
यह डिजाइन हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus 13s, OnePlus 15 और OnePlus 15R के कैमरा लेआउट से मिलता-जुलता दिखाई देता है.
रिपोर्ट के अनुसार कैमरा मॉड्यूल अपेक्षाकृत छोटा और हल्का उभरा हुआ है. तस्वीरों में फोन दो रंगों में नजर आया है. इसमें ब्राउन और ग्रीन कलर ऑप्शन शामिल हैं. ग्रीन वेरिएंट में मैट फिनिश दिखाई देती है और कैमरा मॉड्यूल का रंग भी फोन के बैक पैनल से मैच करता है. वहीं ब्राउन वेरिएंट गहरे शेड में नजर आता है.
डिजाइन के मामले में फोन में फ्लैट बैक पैनल, राउंडेड कॉर्नर और फ्लैट फ्रेम दिया जा सकता है, जिससे पकड़ बेहतर हो सके और फोन कॉम्पैक्ट महसूस हो.
OnePlus 15T के संभावित फीचर्स
कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि OnePlus 15T में 6.32 इंच की फ्लैट डिस्प्ले दी जाएगी. इसे “स्मॉल स्क्रीन फ्लैगशिप” के रूप में पेश किया जा सकता है. इस डिस्प्ले में चारों तरफ बेहद पतले बेज़ल मिलने की बात कही गई है, जिससे फोन का फ्रंट डिजाइन और ज्यादा प्रीमियम दिखाई देगा.
कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में अपग्रेडेड LUMO पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की पुष्टि की गई है. इससे बेहतर ज़ूम फोटोग्राफी मिलने की उम्मीद है. फोन की बिल्ड क्वालिटी भी खास हो सकती है. इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलने की बात कही गई है, जो इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देती है.
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
OnePlus 15T की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है. रिपोर्ट के अनुसार इस स्मार्टफोन में 7,500mAh की “Glacier Battery” दी जा सकती है. कंपनी के चीन अध्यक्ष ली जी के अनुसार यह बैटरी कुछ बड़े फ्लैगशिप फोन से भी ज्यादा क्षमता वाली हो सकती है. इसके साथ 100W Super Flash Charging सपोर्ट मिलेगा. इसके अलावा फोन में bypass charging फीचर भी दिया जाएगा, जो गेमिंग के दौरान हीट कम रखने में मदद करता है.
हालांकि, कंपनी ने अभी तक OnePlus 15T की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इसके जल्द चीन में पेश होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: क्या आपका मोबाइल-लैपटॉप का चार्जर भी 24 घंटे लगा रहता है प्लग में? जान लीजिए क्या होगा नुकसान
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile