OnePlus 11 5G आज होगा लॉन्च, फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश!

OnePlus 11 5G आज होगा लॉन्च, फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश!
HIGHLIGHTS

वनप्लस का क्लाउड 11 इवेंट आज शाम 7:30 बजे होस्ट किया जाएगा

इवेंट को कंपनी के ग्लोबल और भारतीय सोशल मीडिया हैंडल के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा

इवेंट के दौरान OnePlus 11 5G के अलावा कंपनी के कई नए प्रॉडक्ट्स लॉन्च किए जाएंगे

वनप्लस का क्लाउड 11 इवेंट 7 फरवरी को यानि आज शाम 7:30 बजे आयोजित होने वाला है जिसमें कंपनी का लंबे समय से इंतजार में रहने वाला शानदार स्मार्टफोन OnePlus 11 5G पेश किया जाएगा। चीन में यह फोन पिछले महीने ही लॉन्च कर दिया गया था, लेकिन आज इसे ग्लोबल तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है। इसके अतिरिक्त, वनप्लस अपने कई अन्य डिवाइसेज भी आज ही पेश करने वाला है जिनमें TWS ईयरबड्स, Q-सीरीज LED टीवी, वनप्लस पैड आदि शामिल हैं।  

यह भी पढ़ें: OnePlus का धांसू टैबलेट कल हो रहा लॉन्च, जान लीजिए इसके 6 धुरंधर फीचर्स

लॉन्च इवेंट को कैसे देखें?

वनप्लस क्लाउड 11 इवेंट को कंपनी के ग्लोबल और भारतीय सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम किया जाएगा जिसे आप ट्विटर या यूट्यूब पर लाइव देखने का आनंद उठा सकते हैं। इवेंट के दौरान कंपनी के सभी नए डिवाइसेज आखिरकर आज आधिकारिक तौर पर सामने आ जाएंगे।

OnePlus 11 5G और OnePlus 11R 5G

OnePlus 11 5G कंपनी का पहला प्रीमियम स्मार्टफोन है जो स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 के साथ आएगा, जबकि OnePlus 11R 5G स्नैपड्रैगन 8 प्लस Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा। दोनों स्मार्टफोंस में कर्व किनारों के साथ एक AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। OnePlus 11 5G की स्क्रीन पर टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर सेल्फी कैमरा के लिए पंच-होल कटआउट दिया जाएगा वहीं दूसरी ओर OnePlus 11R 5G में फ्रंट कैमरा के लिए सेंटर पर पंच-होल मिलेगा। जहां तक स्टोरेज की बात है, दोनों ही डिवाइसेज 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट कर सकते हैं। दोनों फोंस 5000mAh बैटरी को पैक करेंगे जिनका फास्ट चार्जिंग सपोर्ट 100W होगा। फोंस एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेंगे। 

oneplus 11 5g to launch today

यह भी पढ़ें: सबसे सस्ते दामों में घर ले जाएं ये बेस्ट 6 ब्रांडेड फोंस, यहां मिल रही धमाका डील

OnePlus 11 5G और OnePlus 11R 5G का कैमरा और कीमत

OnePlus 11 5G और OnePlus 11R 5G के सेल्फी कैमरा 16MP के होंगे। दोनों फोंस में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेंगे। OnePlus 11 में 50MP के Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर के साथ 48MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 32MP का टेलीफोटो सेंसर दिया जाएगा। दूसरी ओर, 11R में 50MP प्राइमरी के साथ 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। OnePlus 11 5G लगभग Rs 55,000 की कीमत पर लॉन्च हो सकता है वहीं 11R की शुरुआती कीमत लगभग Rs 45,000 रखी जा सकती है। 

 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo