Novel Coronavirus: लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च को लेकर क्या है स्थिति?

HIGHLIGHTS

Realme, Oppo और Vivo ने अपनी भारत में स्थिति फैक्टरियों पर ताला लगा दिया है

इसके अलावा अब सामने आ रहा है कि देश में नए लेटेस्ट स्मार्टफोंस के लॉन्च पर भी रुकावट के बादल आ गए हैं

अभी कल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टीवी के माध्यम से देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की जानकारी दी है, और ऐसी स्थिति में हम देख रहे हैं, कि स्मार्टफोन जगत बड़े पैमाने पर प्रभावित हो रहा है, हमने आपको बताया है कि Realme, Oppo और Vivo ने अपनी भारत में स्थिति फैक्टरियों पर ताला लगा दिया है, इसके अलावा अब सामने आ रहा है कि देश में नए लेटेस्ट स्मार्टफोंस के लॉन्च पर भी रुकावट के बादल आ गए हैं। 

सुनने में आ रहा है कि देश में आने वाले कुछ समय तक लेटेस्ट आगामी मोबाइल फोंस को लॉन्च नहीं किया जाने वाला है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि अभी हाल ही में लॉन्च होने वाली Realme Narzo Series के लॉन्च को भी पोस्टपोन कर दिया गया है। इसके अलावा Vivo की ओर से भी उसके लॉन्च आगामी स्मार्टफोंस लॉन्च को आगे बढ़ा दिया गया है, या सेल की डेट्स को आगे बढ़ा दिया गया है। 

इसी बीच यह भी सामने आ रहा है कि Flipkart ने अपनी ई-कॉमर्स सेवा को भी बंद कर दिया है, हालाँकि अमेज़न की ओर से अभी भी कुछ सेवाओं को जारी रखा गया है। जहां पूरा देश ही इस समस्या से जूझ रहा है, वहां कंपनियों की ओर से इस तरह के डिसिशन अपने आप में काबिल-ए-तारीफ़ हैं। कंपनियों के 2020 के प्लान्स पर पूरी तरह से पानी फिर गया है। क्योंकि यह आपदा बड़ी है, और इसे किसी भी तरह से हलके में नहीं लिया जा सकता है। 

लॉकडाउन ने अमेज़न और फ्लिपकार्ट के एंड-लीविंग स्मार्टफोन खिलाड़ियों जैसे कि रियलमी, वीवो और अन्य कंपनियों के स्मार्टफोंस और अन्य प्रोडक्ट्स की डिलीवरी और वेयरहाउस संचालन को प्रभावित किया है, इसी के कारण ऐसा भी सामने आ रहा है कि मार्च में लॉन्च या बिक्री की तारीखों में देरी भी हुई है।

Vivo ने वर्तमान वैश्विक स्थिति के कारण अपने फ्लैगशिप Vivo V19 के लॉन्च में देरी की घोषणा की है, हालाँकि अभी नई लॉन्च की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की गई है। Realme की ओर से भी 26 मार्च को यानी कल लॉन्च होने वाली Realme की आगामी स्मार्टफोन सीरीज यानी Realme Narzo के लॉन्च को भी शिफ्ट कर दिया गया है।

https://twitter.com/MadhavSheth1/status/1242672434433540101?ref_src=twsrc%5Etfw

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :