Vodafone Idea (Vi) अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए You Broadband के जरिए कई फाइबर प्लान उपलब्ध कराती है। बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए कंपनी ने ऐसे प्लान भी पेश किए हैं, जिनमें इंटरनेट के साथ OTT मनोरंजन का लाभ भी मिलता है। इन्हीं में से एक 707 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान है, जो 30Mbps स्पीड के साथ आता है और इसमें 20 से अधिक OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी शामिल है।
अगर आप कम कीमत में इंटरनेट और एंटरटेनमेंट दोनों का लाभ चाहते हैं, तो यह प्लान एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आइए इसमें मिलने वाले सभी फायदे जानते हैं।
You Broadband के इस मासिक प्लान की कीमत 707 रुपये है। इसमें ग्राहकों को 30Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है। कंपनी इस प्लान के साथ हर महीने 3.5TB (फेयर यूसेज) डेटा उपलब्ध कराती है। तय डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 2Mbps रह जाती है।
इस प्लान के साथ Vi MTV प्लेटफॉर्म के जरिए 20 से अधिक OTT सेवाओं का लाभ दिया जाता है। इनमें JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, ShemarooMe, FanCode, MX Player, TimesPlay, Lionsgate Play, Manorama Max, AddaTimes, Chaupal, PlayFlix, Klikk, Distro, Pocket Films, YuppTV, NexGTV, KancchaLanka और Shemaroo Gujarati शामिल हैं।
OTT प्लेटफॉर्म के अलावा Vi Movies & TV ऐप के जरिए 350 से अधिक लाइव टीवी चैनलों का एक्सेस भी मिलता है। यूजर्स एक ही ऐप में फिल्में, वेब सीरीज, लाइव टीवी और लाइव स्पोर्ट्स देख सकते हैं।
कंपनी के मुताबिक, Vi Movies & TV ऐप को स्मार्ट टीवी और मोबाइल दोनों पर डाउनलोड किया जा सकता है। एक ही लॉगिन के जरिए सभी उपलब्ध OTT कंटेंट और लाइव टीवी चैनलों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि You Broadband की सेवाएं अभी देश के हर हिस्से में उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में नया कनेक्शन लेने या इस प्लान का लाभ उठाने से पहले अपने क्षेत्र में इसकी उपलब्धता की पुष्टि करना जरूरी है। इसके लिए ग्राहक Vodafone Idea या You Broadband से संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Vivo T5 Lite vs Realme P4R vs iQOO Z11x: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना