Nothing Phone (4b) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन के साथ कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं. इसके अलावा फोन 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh की बैटरी के साथ आता है. फोन को खरीदने पर कंपनी कई तरह के बैंक ऑफर्स भी दे रही है. आइए बिना किसी देरी के आपको Nothing Phone (4b) के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में सब कुछ बताते हैं.
Nothing Phone (4b) में 6.77 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz Adaptive Refresh Rate, HDR10+ सपोर्ट, 1,200 निट्स आउटडोर ब्राइटनेस और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. बेहतर टच रिस्पॉन्स के लिए इसमें 1,000Hz Instant Touch Sampling Rate भी मिलता है.
फोन में Nothing का नया Glyph Bar और ट्रांसपेरेंट डिजाइन दिया गया है. इसमें Eco-Polycarbonate Unibody, 3-लेयर कोटिंग, IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस तथा 600N तक की बेंड स्ट्रेंथ मिलती है. यह Black, White और Blue कलर में उपलब्ध होगा.
Nothing Phone (4b) में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 (4nm) प्रोसेसर दिया गया है. यह Qualcomm के 6th Gen AI Engine के साथ आता है और 10 लाख से अधिक AnTuTu स्कोर देने का दावा करता है. फोन BGMI और CODM में 90FPS तथा Subway Surfers और League of Legends: Wild Rift जैसे गेम्स में 120FPS तक सपोर्ट करता है फोन को 8GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है.
Nothing Phone (4b) में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी के अनुसार फोन लगभग 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है और एक घंटे से थोड़ा अधिक समय में फुल चार्ज हो सकता है. बैटरी 1,200 चार्ज साइकल के बाद भी लगभग 90% क्षमता बनाए रखने का दावा करती है.
फोन में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 119° Ultra-Wide कैमरा दिया गया है. फ्रंट कैमरे की मदद से सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की जा सकती है. कैमरा सिस्टम OIS, EIS और 360° Ambient Light Sensor के साथ आता है.
Nothing Phone (4b) 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है. इसमें OIS, EIS, AI Anti-Shake और पहली बार इस सेगमेंट में Dual Video Capture फीचर दिया गया है, जिससे फ्रंट और रियर कैमरे से एक साथ वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है. फोन में TrueLens Engine 4, Ultra XDR Imaging, Disco Filters, DV Filters, Signature Presets, Playground और AI आधारित फोटोग्राफी टूल्स दिए गए हैं.
फोन में 4,400mm² Vapor Chamber कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो भारी गेमिंग और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करता है. Nothing Phone (4b) में Dual Stereo Speakers और 160-Level Volume Control दिया गया है, जिससे बेहतर और संतुलित ऑडियो अनुभव मिलता है.
फोन Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है. इसमें Essential AI Tools, Essential Space, Essential Search, Essential Voice, Essential Apps, Playground, ChatGPT Integration, Google Gemini, Circle to Search और Hey Google जैसे AI फीचर्स मिलते हैं. कंपनी 3 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देगी.
Nothing Phone (4b) की शुरुआती प्रभावी कीमत ₹29,999 (8GB+128GB) और ₹33,699 (8GB+256GB) रखी गई है. फोन 14 जुलाई 2026 से Flipkart, Croma, Reliance Digital और Vijay Sales पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. हालांकि, इस कीमत पर फोन को खरीदने के लिए आपको बैंक कार्ड डिस्काउंट का फायदा लेना होगा.
यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra से पहले सरकार की बड़ी चेतावनी, हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर हो रहा बड़ा स्कैम, ऐसे रहें सावधान