Nothing Phone 4b की भारत में लॉन्च डेट हुई कन्फर्म! इस दिन दस्तक देगा ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन वाला किफायती फोन

By

Nothing अपने स्मार्टफोन्स के पोर्टफोलियो को भारत में लगातार बढ़ाने में लगा है और इस पोर्टफोलियो को बढ़ाने का ही एक पड़ाव है Nothing Phone (4b) का भारत में लॉन्च. स्मार्टफोन कंपनी Nothing ने अपने आधिकारिक X अकाउंट के माध्यम से इस आने वाली स्मार्टफोन सीरीज का टीज़र रीलीज कर दिया है जिसमें इसकी काफी डिटेल्स देखने को मिली हैं. स्मार्टफोन सीरीज के लुक के साथ ही साथ इसमें इस सीरीज की लॉन्च डेट भी देखने को मिली. अगर आप भी इस स्मार्टफोन के लॉन्च से जुड़ी डिटेल्स जानना चाहते हैं तो यहां है इस स्मार्टफोन सीरीज के टीजर से जुड़ी सारी डिटेल्स.

Nothing Phone (4b) की भारत में लॉन्च डेट

Nothing Phone (4b) भारत में 7 जुलाई को लॉन्च होगा और इसका लॉन्च इवेंट 7 जुलाई को 3:30PM को होगा. अगर आप Nothing के स्मार्टफोन्स को लेकर काफी उत्सुक हैं तो आपको यह तारीख याद कर लेनी चाहिए.

Nothing स्मार्टफोन्स के ‘a’ सीरीज इसकी सबसे प्रीमियम और लेटेस्ट सीरीज बनी रहेगी और इसके अलावा कंपनी की तरफ से कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स भी देखने को मिलेंगे. कंपनी के हिसाब से Nothing Phone (4b) सीरीज ‘a’ सीरीज के ठीक नीचे होगी और यह अलग तरीके के ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लाई गई है.

Nothing Phone (4b) की संभावित डिटेल्स

Nothing के द्वारा दिए गए टीजर में इस स्मार्टफोन का बिल्ड देखने को मिलता है जिसमें यह साफ है की यह सीरीज भी Nothing के सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट रियर पैनल के साथ आएगा. टीजर के हिसाब से इस स्मार्टफोन में केवल एक रियर कैमरा देखने को मिल सकता है. वैसे इस कैमरा सेटअप की वजह से स्मार्टफोन सस्ता तो हो जाएगा लेकिन आज कल के दौर में कई यूजर्स कैमरा पर ज्यादा ध्यान देते हैं और स्मार्टफोन में एक रियर कैमरा होने की वजह से ऐसा हो सकता है कि यूजर्स इस फोन को पसंद ना करें.

Nothing Phone (4b) की संभावित कीमत

Nothing के Nothing (4b) स्मार्टफोन के स्पेक्स और अन्य डिटेल्स सामने नहीं आई हैं लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ भारतीय बाज़ार में लॉन्च हो सकता है. लेकिन यह भी ध्यान में रखना जरूरी है की मेमोरी क्राइसिस के चलते, इसका प्राइस ज्यादा भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें: जल्द आने वाला है Nothing Phone 4b, कंपनी ने जारी किया टीजर, डिजाइन देख फैन्स हो जाएंगे खुश

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By