Nothing Phone 3a Lite के लॉन्च से पहले ही सामने आई Nothing Phone 4a की डिटेल्स, प्राइस से लेकर स्पेक्स की सम्पूर्ण डिटेल्स
Nothing बहुत जल्द अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनअप में एक नया फोन जल्द ही ऐड कर सकता है, इस फोन को लेकर हालांकि कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इंटरनेट से इशारा मिल रहा है कि यह फोन Nothing Phone 4a के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। अभी तक के लिए कंपनी की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन BIS (Bureau of Indian Standards) पर दिखी नई लिस्टिंग से पता चलता है कि यह फोन इंडिया के बाजार में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। लीक और शुरुआती रिपोर्ट्स के आधार पर अभी तक जो जानकारी सामने आई है, वह इसे एक दमदार मिड-रेंज फोन बताया रही है।
Nothing Phone 4a के स्पेक्स और फीचर
डिज़ाइन को देखा जाए तो Nothing Phone 4a एक नया पैटर्न लेकर आ सकता है, जो Phone 3a के डिज़ाइन से कुछ अलग होने वाला है। Nothing हमेशा से एक यूनिक और आकर्षक डिज़ाइन के साथ अपने फोन्स को लॉन्च करता रहा है, इसलिए नए मॉडल से भी कुछ अलग और eye-catching मिलने की उम्मीद की जा रही है। फ्रंट पर फोन में 6.82-इंच का AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, और लगभग 3000 nits की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है, जो इसे और भी स्मूथ और ग्लेयर-फ्री विजुअल एक्सपीरियंस का धनी बना देने वाली है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Panda Glass का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो Nothing पहले भी उपयोग कर चुका है।
Nothing Phone 4a की परफॉरमेंस
परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट हो सकता है, इसमें आपको 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलने की संभावना है। सॉफ्टवेयर लेवल पर नजर डाली जाए तो फोन में आपको Android 16 का सपोर्ट मिलने वाला है, और Nothing की पॉलिसी के अनुसार इसमें तीन बड़े OS अपडेट भी मिल सकते हैं।
Nothing Phone 4a का कैमरा होगा धांसू!
कैमरा को देखें तो ऐसा माना जा रहा है कि Nothing Phone 4a में एक 64MP मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलने वाला है, जो फोन को एक दमदार फोटोग्राफर के तौर पर खड़ा कर रहा है। कैमरा के मामले में फोन दमदार होने वाला है। फ्रंट पर 32MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है, ऐसा ही कैमरा Nothing Phone 3a में भी देखा जा चुका है।
Nothing Phone 4a की लॉन्च टाइमलाइन
इंडिया लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे के मुताबिक मॉडल नंबर A069 के साथ BIS पर दिखा डिवाइस Nothing Phone 4a ही है, जो Phone 3a के A059 पैटर्न से भी मेल खाता है। BIS लिस्टिंग आमतौर पर लॉन्च से ठीक पहले आती है, इसलिए अनुमान है कि Nothing Phone 4a भारत में जनवरी 2026 के आसपास कभी लॉन्च हो सकता है, संभव है कि इसी समय इसका Pro मॉडल भी पेश किया जाए।
क्या हो सकती है Nothing Phone 4a की कीमत
कीमत की बात करें तो शुरुआती लीक बताते हैं कि Nothing Phone 4a की भारतीय कीमत 25,999 रुपये से 29,999 रुपये के बीच हो सकती है, अगर ऐसा होता है तो यह मिड-रेंज में एक दमदार फोन हो सकता है।