Nokia ने चोरी छिपे लॉन्च किया सस्ता Nokia G11 Plus, एक बार चार्ज करने पर 3 दिन तक चलेगी बैटरी

Nokia ने चोरी छिपे लॉन्च किया सस्ता Nokia G11 Plus, एक बार चार्ज करने पर 3 दिन तक चलेगी बैटरी
HIGHLIGHTS

Nokia ने अपने Nokia G11 को फरवरी में लॉन्च किया था, हालांकि अब इस स्मार्टफोन के Plus वैरिएन्ट को यानि Nokia G11 Plus को लॉन्च कर दिया गया है।

Nokia G11 Plus स्मार्टफोन में आपको एक 6.51-इंच की HD+ 90 Hz स्क्रीन मिल रही है।

Nokia G11 Plus में आपको 3 दिन की बैटरी लाइफ मिल रही है, फोन में आपको एक 5050mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है।

Nokia ने अपने Nokia G11 को फरवरी में लॉन्च किया था, हालांकि अब इस स्मार्टफोन के Plus वैरिएन्ट को यानि Nokia G11 Plus को लॉन्च कर दिया गया है। Nokia G11 Plus स्मार्टफोन में आपको एक 6.51-इंच की HD+ 90 Hz स्क्रीन मिल रही है। इसके अलावा फोन में आपको Notch पर एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा मिल रहा है, इस फोन में आपको एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा मिल रहा है, इसके साथ ही आपको एक 2MP का भी कैमरा मिल रहा है, हालांकि इस कैमरा के साथ आपको एक LED फ्लैश भी मिल रही है। 

अगर हम डिजाइन और अन्य चीजों की बात करें तो आपको बता देते है कि आपको रियर पैनल पर टेक्सचर्ड फिनिश मिल रही है। हालांकि आपको यहीं पर एक फिंगरप्रिन्ट सेन्सर भी मिल रहा है। 

यह भी पढ़ें: OnePlus से Asus और Xiaomi के ये फोंस होने वाले हैं जुलाई में लॉन्च

हालांकि नोकिया की वेबसाइट से यह जानकारी नहीं मिल रही है कि Nokia G11 Plus स्मार्टफोन में कौन स प्रोसेसर मिल रहा है। हालांकि कंपनी का कहना है कि Nokia G11 Plus स्मार्टफोन में आपको 4GB रैम और 64GB स्टॉरिज मिल रही है। इस स्टॉरिज को आप 512GB तक बढ़ा भी सकते हैं। 

Nokia G11 Plus launched

Nokia G11 Plus स्मार्टफोन के साथ आपको 2 साल का एंड्रॉयड अपडेट का वादा मिल रहा है, इसके अलावा आपको तीन साल तक सभी मंथली अपडेट मिलते रहने वाले हैं। नोकिया ने अभी तक एंड्रॉयड वर्जन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन Nokia G11 Plus में आपको एंड्रॉयड 12 का सपोर्ट मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें: 7 जुलाई को शुरू हो रहा है Koffee With Karan S7, KJo का फनी विडियो आया सामने

Nokia G11 Plus में आपको 3 दिन की बैटरी लाइफ मिल रही है, फोन में आपको एक 5050mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। हालांकि ऐसी ही बैटरी आपको Nokia G11 में भी मिल रही है। इसके अलावा फोन में आपको Nokia G11 Plus में आपको एक 3.5mm का हेडफोन जैक मिल रहा है, साथ ही इसमें आपको एक USB-C Port भी मिल रहा है, फोन को दी अलग अलग रंगों में खरीदा जा सकता है, आप इसे लेकब्लू और चारकोल ग्रे कलर में खरीद सकते हैं। 

अभी तक Nokia G11 Plus की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।  

यह भी पढ़ें: Jio यूजर्स की हो गई बल्ले बल्ले! जियो और डिजिबॉक्स ने मिलकर पेश किया Google Photos का विकल्प

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo