शुरूआती कीमत 6,999 रुपये के साथ भारत में लॉन्च हुआ Nokia 2.2, CEO ने शेयर किया Unboxing वीडियो

HIGHLIGHTS

Google के एंड्रॉइड वन प्रोग्राम के तहत लॉन्च हुआ है डिवाइस

30 जून के बाद बढ़ेगी लेटेस्ट लॉन्च Nokia 2.2 की कीमत

वॉटरड्रॉप नौच के साथ लॉन्च हुआ स्मार्टफोन

नोकिया ब्रांड ने अपनी लेटेस्ट पेशकश Nokia 2.2 स्मार्टफोन को भारतीय मार्किट में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत 6,999 रुपये है जिसमें आपको बेस वैरिएंट 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ मिलता है। इसके साथ ही कंपनी ने इस डिवाइस को एक दूसरे वैरिएंट में भी पेश किया है जो 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आता है।

HMD Global का यह एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Nokia 2.2 waterdrop notch के साथी आता है जो इसकी खासियत भी है। नोकिया के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन Nokia 2.2 में यूजर्स को स्टॉक एंड्रॉइड एक्सपीरिएंस का भी अपडेट जल्द ही मिलेगा। यह डिवाइस 2018 में लॉन्च Nokia 2.1 का अपग्रेड वर्ज़न है। आपको बता दें कि कंपनी के CEO ने  Nokia 2.2 का Unboxing वीडियो भा शेयर किया है। 

https://twitter.com/sarvikas/status/1136791045625147392?ref_src=twsrc%5Etfw

Nokia 2.2 की भारत में कीमत और उपलब्धता, 11 जून से शुरू सेल

Nokia 2.2 के 2GB रैम और 16GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है और 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत फिलहाल 7,999 रुपये है। खास बात यह है कि Nokia 2.2 के ये दोनों ही वैरिएंट्स केवल 30 जून तक ही लॉन्च कीमत में मिलेंगे। वहीँ 30 जून के बाद 2GB रैम वैरिएंट की कीमत 7,699 रुपये और 3GB रैम वैरिएंट की कीमत 8,699 रुपये हो जाएगी।

आप Nokia 2.2 को Nokia की वेबसाइट के जरिए 6 जून से लेकर 10 जून के बीच प्री-बुक कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन की सेल Flipkart और Nokia के ऑनलाइन स्टोर पर 11 जून से शुरू होगी। स्मार्टफोन की खरीद पर नोकिया Reliacne Jio के साथ मिलकर 2,200 रुपये का कैशबैक और 100GB डाटा ऑफर भी सेल के दौरान उपलब्ध कराएगा।

Nokia 2.2 Specifications

Nokia 2.2 में आपको 5.7-इंंच की HD+ रिजॉल्यूशन वाली वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले 19:9 का एक्सपेक्ट रेश्यो के साथ दी गयी है। यह डिवाइस MicroSD कार्ड सपोर्ट के साथ आता है जिससे 400GB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में क्वॉड-कोर MediaTek Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है और इसमें  Android 9 Pie दिया गया है, जो Nokia के कुछ इन-बिल्ट फीचर्स के साथ आता है।

इसमें 2GB/3GB रैम और 16GB/32GB इंटर्नल स्टोरज दिया गया है। डिज़ाइन की बात करें तो देखने में आपको Nokia 2.2 स्मार्टफोन Nokia 3.2 और Nokia 4.2 की तरह ही लगता है। ऑप्टिक्स में Nokia 2.2 सिंगल कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 13-मेगापिक्सल का f/2.2 प्राइमरी कैमरा सेंसर शामिल है। साथ ही इसमें एक 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है।

स्मार्टफोन फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आता है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। Nokia 2.2 में 3,000mAh की रिमूवेबल बैटरी के साथ आता है। 5W का चार्जर भी इस स्मार्टफोन के साथ आता है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :