Nokia के Nokia 9 PureView मोबाइल फोन पिछले कुछ समय से चर्चा में बना हुआ है, आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को लेकर बहुत से लीक और रुमर्स सामने आ चुके हैं। हालाँकि अब एक बार फिर से इस मोबाइल फोन यानी नोकिया 9 प्योरव्यू को लेकर जानकारी सामने आई है। इस जानकारी में इस मोबाइल फोन के डिजाईन आदि के बारे में जानकारी सामने आई है। इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में एक पेंटा लेंस कैमरा होने वाला है, इस बारे में पहले भी कई बार जानकारी सामने आ चुकी है। साथ ही ऐसा भी सामने आ रहा है कि मोबाइल फोन 8GB की रैम और क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 845 चिपसेट के अलावा इसमें आपको 4150mAh क्षमता की बैटरी वायरलेस चार्जिंग के साथ मिल सकती है।
इसके अलावा अगर हम इस लीक हुए प्रेस रेंडर की बात करें तो इसमें आपको Nokia 9 PureView मोबाइल फोन में थिक बेजल्स मिल सकते हैं, इसके अलावा फोन में कार्ल ज़िस के कैमरा के अलावा LED फ़्लैश भी मिलने वाली है। हालाँकि अभी तक सेंसर के बारे में जानकारियां सामने नहीं आई हैं।
गौरतलब हो कि अभी कुछ समय पहले एक लीक पोस्टर में नोकिया के एक अन्य मोबाइल फोन के बारे में भी जानकारी सामने आई थी। आधिकारिक पोस्टर सामने आ चुके हैं जिससे पुष्टि होती है कि कंपनी इस फ्लैगशिप फोन के साथ ही अपना पहला पंच-होल कैमरा से लैस फोन लॉन्च करेगी जिसे Nokia 6.2 या Nokia 8.1 Plus के नाम से जाना जाएगा।