Nokia 8.1 मोबाइल फोन की कीमत में भारत में बड़ी कटौती की गई है, आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन के दोनों ही वैरिएंट यानी 4GB और 6GB रैम वैरिएंट की कीमत में कटौती देखी गई है।
आपको बता देते हैं कि आप अब नोकिया के इस मोबाइल फोन को आधिकारिक नोकिया स्टोर से ले सकते हैं। आपको बता देते हैं कि Nokia 8.1 मोबाइल फोन के बेस वैरिएंट यानी Nokia 8.1 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत में Rs 7,000 की कटौती की गई है। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन के 6GB मॉडल को आप इसी तरह की कटौती के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा अमेज़न इंडिया पर भी आपको ऐसी ही कीमत में यह मोबाइल फोन मिलने वाला है।
आपको बता देते हैं कि भारत में Nokia 8.1 मोबाइल फोन की कीमत में बड़ी कटौती हुई है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन को आप Nokia e-store से ले सकते हैं, साथ ही इसमें आपको नो-कॉस्ट EMI प्लान भी मिल रहा है। इसके अलावा अब इस मोबाइल फ़ोन को शुरूआती कीमत Rs 19,999 में खरीद सकते हैं।
स्पेसिफिकेशंस की चर्चा करें तो Nokia 8.1 एक एंड्राइड वन स्मार्टफोन है और इसलिए यह लेटेस्ट एंड्राइड 9 पाई पर काम करता है। डिवाइस में 6.18 इंच प्यूरडिस्प्ले IPS LED पैनल दिया गया है जो 2246×1080 पिक्सल का फुल HD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करता है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 18.7:9 है।
यह डिवाइस क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 SoC और एड्रेनो 616 GPU द्वारा संचालित है। कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो स्मार्टफोन के बैक पर 12 और 13 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया गया है जिसमें सेकेंडरी सेन्सर टेलीफ़ोटो लेंस के साथ ज़ूम और पोर्ट्रेट मोड के लिए काम करता है। डिवाइस के फ्रंट पर सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Nokia 8.1 डुअल-सिम कार्ड स्लॉट्स, ब्लूटूथ, 4G LTE, VoLTE, USB टाइप-C पोर्ट ऑफर करता है। डिवाइस में 3,500mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है।