25 साल के इंतज़ार के बाद लॉन्च हुआ Nokia 3210, इन फीचर की हो रही सबसे ज्यादा चर्चा

Updated on 10-May-2024
HIGHLIGHTS

HMD Global की ओर से Nokia 3210 को एक बार फिर से 25 साल बाद पेश कर दिया गया है।

Nokia 3210 को इस समय यूरोप के बाजार में पेश किया गया है।

अभी तक इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है कि इस फोन को भारत में कब तक लॉन्च किया जाने वाला है।

HMD Global की ओर से Nokia 3210 को एक बार फिर से 25 साल बाद पेश कर दिया गया है। इस फीचर फोन को कई नए नए अपडेट के साथ पेश किया गया है, अगर मुख्य स्पेक्स की बात करें तो इसे 2.4इच की TFT LCD स्क्रीन दी गई है, इसमें QVGA रेजोल्यूशन मिलती है। इसके अलावा फोन में एक 2MP का मेन कैमरा मिलता है, जो LED फ्लैश के साथ आती है।

Nokia 3210 के खास फीचर

Nokia 3210 फीचर फोन को 25 साल के बाद पेश कर दिया गया है। इसमें S30+ System मिलता है, इसके अलावा इसमें आपको Cloud Apps का सपोर्ट भी मिलता है। इससे यूजर्स को न्यूज, मौसम अपडेट और YouTube Shorts का एक्सेस मिलता है। इसमें Unisoc T107 चिपसेट भी मिलता है।

इसके अलावा इसमें 64MB रैम और 128MB की स्टॉरिज मिलती है। फोन में आप स्टॉरिज को बढ़ा भी सकते हैं, इसे आप माइक्रोएसडी कार्ड के साथ 32GB तक इसे बढ़ा सकते हैं।

Nokia 3210 Feature Phone में मौजूद कनेक्टिविटी फीचर

यहाँ आपको बता देते है कि Nokia 3210 में Bluetooth 5.0 का सपोर्ट मिलता है, इसके अलावा फोन में एक 3.5mm का Audio Jack भी मिलता है, इसमें FM Radio भी है। साथ ही आपको MP3 Player भी इसमें मिल जाता है।

इतना ही नहीं, Nokia 3210 में सबको पसंद आने वाली Snake Game भी है। Nokia 3210 में 1450mAh की बैटरी भी मिलती है। इसे आप USB Type C के माध्यम से चार्ज कर सकते हैं। इसके बाद आपको लगभग 9.8 घंटे के टॉकटाइम मिलता है।

Nokia 3210 को कहाँ किया गया है लॉन्च और क्या है इसकी कीमत?

Nokia 3210 को इस समय यूरोप के बाजार में पेश किया गया है। इसके अलावा आप इसे इस समय यूरोप में 89 यूरो यानि लगभग 7,990 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। हालांकि इस समय इसे केवल और केवल जर्मनी, स्पेन और यूके में ही खरीदा जा सकता है।

कंपनी ने फोन को Grunge Black, Y2K Gold, and Subba Blue कलर में पेश किया है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है कि इस फोन को भारत में कब तक लॉन्च किया जाने वाला है। अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है।

साभार:

Disclaimer: Digit, like all other media houses, gives you links to online stores which contain embedded affiliate information, which allows us to get a tiny percentage of your purchase back from the online store. We urge all our readers to use our Buy button links to make their purchases as a way of supporting our work. If you are a user who already does this, thank you for supporting and keeping unbiased technology journalism alive in India.
Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं।

Connect On :