हर एक नए लॉन्च के साथ भारत का मिड-रेंज बाजार बड़ा और दिलचस्प होता जा रहा है। इस सेगमेंट में एक नए फोन के तौर पर Redmi Note 17 की एंट्री हुई है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि बाजार में यह फोन किसी अन्य फोन को प्रतिस्पर्धा नहीं देता है। Redmi फोन एकी सीधी टक्कर इंडिया के बाजार में OnePlus Nord CE6 Lite के अलावा Motorola Edge 70 Fusion से है। तीनों ही फोन्स अपने अपने स्तर पर दमदार फोन्स हैं। अगर Redmi Note 17 को देखा जाए तो यह अपनी बड़ी बैटरी के लिए बाजार में जाना जाएगा। वहीं, OnePlus के फोन्स को यूजर्स इसके डिजाइन और प्रोसेसर के लिए जानते हैं। इसके अलावा अगर Motorola को देखा जाए तो यह अपने कैमरा के लिए बाजार में धाक जमाता है। यहाँ इन तीनों ही फोन्स की तुलना देखी जा सकती है। आइए इन तीनों फोन्स के स्पेक्स को करीब से देखते हैं।
Redmi Note 17 को कंपनी ने 6.9-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, यह 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसके साथ ही इसमें 1800 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है। फोन में HydroTouch 2.0 तकनीकी भी मिलती है, इसका मतलब है कि आप फोन की डिस्प्ले को गीले हाथों से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सुविधा सभी फोन्स में नहीं आती है। दूसरी ओर, OnePlus Nord CE6 Lite को देखा जाए तो इस फोन में एक 6.72-इंच की FHD+ डिस्प्ले मिलती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसमें आपको 1000 निट्स की ब्राइटनेस दी जा रही है।
Motorola Edge 70 Fusion को देखा जाए तो यह 6.78-इंच की 1.5K Quad Curved AMOLED डिस्प्ले से लैस है, इसमें भी OnePlus Phone के जैसे ही 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें HDR10+ के अलावा 5200 निट्स की ब्राइटनेस दी है।
Redmi Note 17 को कंपनी ने 4nm प्रोसेस पर निर्मित स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 प्रोसेसर पर लॉन्च किया है, इसमें 8GB तक की रैम मिलती है, अगर आप इसकी स्टॉरिज को बढ़ाना चाहते हैं तो ऐसा किया जा सकता है, इसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए आपको माइक्रोएसडी कार्ड की जरूरत होने वाली है।
OnePlus Nord CE6 Lite 5G को देखा जाए तो यह फोन MediaTek के Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर से लैस है, इसमें आपको 8GB तक की रैम के साथ 256GB तक की स्टॉरिज का सपोर्ट मिलता है। Motorola Edge 70 Fusion को देखा जाए तो यह फोन क्वलकॉम के स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है, इसमें 12GB तक की रैम के अलावा 256GB तक की स्टॉरिज भी मिलती है। फोन में कंपनी की ओर से एक बड़ा वेपर चैम्बर भी दिया गया है, इससे कूलिंग अच्छी होती है।
अगर कैमरा को देखा जाए तो Redmi Note 17 5G को कंपनी की ओर से एक 50MP का AI रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है, इसमें एक 2x in-sensor zoom भी है। इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। OnePlus Nord CE6 Lite को देखा जाए तो यह फोन एक 50MP के मेन कैमरा के साथ आता है, इसमें एक 2MP का डेप्थ सेन्सर दिया जा रहा है, फोन में फ्रन्ट पर एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा भी देखने को मिल जाता है।
Motorola के फोन में कैमरा को देखा जाए तो यह फोन एक 50MP का Sony Lytia 710 कैमरा से लैस है, इसमें OIS सपोर्ट है, फोन में एक 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है। इसके अलावा एक मैक्रो कैमरा भी फोन का हिस्सा है। मोटोरोला फोन के फ्रन्ट पर एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा मिल जाता है।
Redmi Note 17 में कंपनी ने एक बड़ी या ऐसा कहें कि बेहद बड़ी 8000mAh की बैटरी दी है, जो 45W की वाइर्ड और 22.5W की रीवर्स चार्जिंग क्षमता से लैस है। OnePlus Nord CE6 Lite में एक 7000mAh की बैटरी मिलती है जो 45W की चार्जिंग क्षमता के साथ आती है। दूसरी ओर, Motorola के इस वाले फोन में भी एक 7000mAh की बैटरी मिलती है, जो 68W की फास्ट चार्जिंग से लैस है।
Redmi Note 17 को कंपनी की ओर से 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। OnePlus Phone को अगर देखते हैं तो यह इंडिया के बाजार में 20,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब यह 25,999 रुपये के प्राइस में मिल रहा है। इसका मतलब साफ है कि चिप महंगे होने का असर इस फोन की कीमत पर भी हुआ है। वहीं, Motorola Edge 70 Fusion को देखा जाए तो यह फोन 26,999 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Redmi Note 17 VS Realme 16T VS Vivo T5 Pro: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना