HMD Global की ओर से Nokia 300 Charge Feature Phone को ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकि दमदार बैटरी है। फोन में कंपनी ने एक 3700mAh की बैटरी दी है, जो इसे बाकियों से अलग बनाती है। अभी इस तरह की बड़ी बैटरी के साथ शायद ही किसी फीचर फोन को लॉन्च किया गया हो? हालांकि, इसके अलावा इस फोन में आपको ना तो स्मार्ट असिस्टेंट मिल रहा है, ना ही बड़ा कैमरा इस फोन का हिस्सा है, और न ही इस फोन में आपको टचस्क्रीन के कोई ट्रिक आदि मिलने वाले हैं।
HMD के इस Nokia फोन की कुछ अन्य खासियत अगर देखें तो यह USB C से लैस है, और इसमें आपको 40 दिनों का स्टैन्डबाय टाइम मिल जाता है। इसके अलावा आप इस फोन पर 37 घंटों के लिए निरंतर बातें कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यह फोन एक पावर बैंक के जैसे भी काम कर सकता है। इसमें एक Out बटन दिया गया है, जो इसके साइड पर देखा जा सकता है, अगर आप इसे प्रेस करते हैं तो Nokia 300 Charge Phone 10W की रीवर्स चार्जिंग भी देना शुरू कर देता है। इसका मतलब है कि आप इसकी मदद से दूसरे डिवाइस चार्ज भी कर सकते हैं।
यह फोन काफी मजबूत नजर आ रहा है, कंपनी ने इसे खासतौर पर उन लोगों के लिए लॉन्च किया है, जो अपने फोन से लंबी नहीं, बेहद लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आप Nokia 300 Charge को कहरीद सकते हैं। हालांकि, उसके पहले इसके स्पेक्स आदि पर एक नजर डालते हैं।
अगर स्पेक्स शीट को देखा जाए तो इस फोन में आपको एक 2.4-इंच की LCD स्क्रीन मिलती है। इसमें Unisoc SC6531E प्रोसेसर मिलता है। फोन को कंपनी ने S30+ OS पर लॉन्च किया है। यह वही चिप है, जो हम Nokia 123 Shield में भी देख सकते हैं। हालांकि, फोन में रैम और स्टॉरिज दोनों ही 4MB हैं। कनेक्टिविटी के लिए नोकिया के इस फोन में आपको 2G नेटवर्क दोनों ही बैंड यानि 900MHz और 1800MHz पर काम करता है।
Nokia के इस फोन को कंपनी तीन अलग अलग कलर में खरीद सकते हैं, यह आपको सैंडस्टोन, ग्रीन और ब्लैक कलर में मिल जाता है। अगर इसके प्राइस को देखते हैं तो यह 2,190 फिलीपींस पेसोस में लॉन्च हुआ है, इसका मतलब है कि डॉलर में यह 38 डॉलर के आसपास है। इसी प्राइस को अगर आप भारतीय रुपयों में जानना चाहते हैं तो आप जानते हैं कि इंडिया में इसका प्राइस क्या है।
अभी के लिए इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई हिय की इस फोन को फिलीपींस के बाहर किन किन बाजारों में लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, फोन को अभी के लिए कंपनी की ग्लोबल साइट पर देखा जा सकता है। इसका मतलब है कि इंडिया के बाजार में भी यह फोन जल्द ही एंट्री ले सकता है।
यह भी पढ़ें: फिर से महंगा हो सकता है Redmi A7 Pro 5G..कीमत बढ़ सकती है 2500 रुपये