फिर से महंगा हो सकता है Redmi A7 Pro 5G..कीमत बढ़ सकती है 2500 रुपये
Redmi A7 Pro 5G को देखा जाए तो इसकी कीमत एक बार फिर से बढ़ सकती है।
माना जा रहा है की प्राइस बढ़ने के बाद फोन का प्राइस 2500 रुपये ज्यादा हो जाने वाला है।
आइए जानते हैं कि फोन की नई कीमत क्या होने वाली है।
Redmi की ओर से उसके सभी श्रेणी के स्मार्टफोन्स के प्राइस को निरंतर बढ़ाया जा रहा है। इस लिस्ट में एक नए फोन के तौर पर Redmi A7 Pro 5G भी शामिल हो चुका है। स्मार्टफोन्स के प्राइस हाइक किस कारण से हो रहे हैं, यह आप जानते ही हैं, इसके पीछे मेमोरी के प्राइस बढ़ना है। इसी कारण इस प्राइस हाइक का असर सभी फोन्स पर देखने को मिल रहा है। अगर Redmi A7 Pro 5G को देखा जाए तो यह अप्रैल के महीने में 11,499 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया था। अब इसका क्या प्राइस है, हम यहाँ जानने वाले हैं।
SurveyRedmi A7 Pro 5G का नया प्राइस क्या हो सकता है!
अभी के लिए ऑनलाइन बाजार में एक नोट सर्कुलेट हो रहा है, जो कहता है की दोनों ही स्टॉरिज मॉडल के प्राइस में इजाफा हो सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन 2500 रुपये महंगा हो सकता है। हालांकि, नोट तो ऐसा भी कहता है कि प्राइस हाइक 24 तारीख से हो चुका है, लेकिन अभी तक के लिए प्राइस Xiaomi की वेबसाईट पर पुराना ही नजर आ रहा है। ऐसे में हो सकता है कि जल्द ही दोनों ही स्टॉरिज मॉडल के प्राइस बढ़ जाएँ। हालांकि, ऐसा भी हो सकता है कि ऑफलाइन बाजार में प्राइस को पहले बढ़ाया जाए, इसके बाद ऑनलाइन बाजार में प्राइस बढ़े।
क्या हो सकता है नया प्राइस?
अगर Redmi A7 Pro के नए प्राइस को देखते हैं तो यह 4GB रैम और 64GB स्टॉरिज मॉडल के लिए 16,999 रुपये हो सकता है। हालांकि, लॉन्च प्राइस 14,499 रुपये के आसपास था। वहीं, 4GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल का दाम 17,999 रुपये हो सकता है, लेकिन अभी के लिए लॉन्च प्राइस को देखा जाए तो यह 15,499 रुपये है।
इस प्राइस में Lava Virat V1 Pro से है टक्कर?
अभी हाल ही में देसी कंपनी लावा की ओर से अपने नए फोन को इंडिया के बाजार में केवल 15,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च कर दिया गया है, हालांकि, यह प्राइस फोन के 6GB रैम और 128GB मॉडल का है। ऐसे में Redmi A7 Pro मुझे निजी तौर पर महंगा लग रहा है, क्योंकि इस समय इसका बेस मॉडल यानि 4GB रैम और 64GB स्टॉरिज मॉडल आपको 16,999 रुपये के प्राइस में मिलने वाला है। ऐसे में आपके लिए काम प्राइस में ज्यादा वैल्यू फॉर मनी कौन सा फोन देने वाला है, यह आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: iQOO 16 में मिलेगा अब तक का सबसे धाकड़ प्रोसेसर.. Geekbench पर दिखी डिटेल्स
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
