जैसा कि हम सभी जानते हैं Amazon पर 8 अक्टूबर से ग्रेट इंडिया फेस्टिवल सेल शुरू हो चुकी है। मीठी मीठी ठंड और फेस्टिव सीज़न बहुत सारी डील्स और सेल्स की बौछार भी लेकर आते हैं। अमेज़न पर मोबाइल फ़ोन्स कौड़ियों के भाव बिकना शुरू हो गए हैं। अगर आप भी कोई अच्छी परफॉर्मेंस, दमदार बैटरी और शानदार कैमरे वाला फ़ोन लेना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को ज़रा विस्तार से पढियेगा। आज हम आपके लिए 5 बेस्ट स्मार्टफोन्स के ऑप्शंस लेकर आए हैं, जिन्हें आप इस दिवाली अपने लिए खरीद सकते हैं। अमेज़न इन स्मार्टफोन्स पर फ्लैट डिस्काउंट के साथ ही दमदार बैंक ऑफर्स भी दे रहा है। इन स्मार्टफोन्स के स्पेक्स और फीचर्स से लेकर प्रभावी कीमत से जुड़ी सारी जानकारियां पाने के लिए हमारे साथ अंत तक बने रहिये।
लिस्ट का हमारा पहला फ़ोन Moto g37 Power 5G है। अगर बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें आपको 120 Hz का रेफेर्श रेट सपोर्ट करने वाली 6.75 इंच कि डिस्प्ले मिलती है। यह फ़ोन 7,000mAh की विशाल बैटरी से लैस है जो 30W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। प्रोसेसिंग के लिए फ़ोन में मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 6400 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरे की बात की जाए तो इस फ़ोन के पीछे 50MP का रियर कैमरा मिलता है। Moto g37 Power 5G अमेज़न पर महज़ 15,999 रुपये की कीमत में लिस्टेड है। हलांकि मोटो कि आधिकारिक वेबसाइट पर इस फ़ोन की कीमत 16,499 रुपये लिस्टेड है। चुनिंदा बैंक ऑफर्स के साथ इस फ़ोन की कीमत पर और भी ज़्यादा डिस्काउंट मिल सकता है। (यहां से खरीदें)
vivo S2 में 6.83 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। ये फोन मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 7360-Turbo प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 7050mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 50MP मेन कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फ़ोन की ऑफिशियल कीमत 42,999 रुपये है लेकिन अमेज़न पर ये फ़ोन 37,840 रुपये की कीमत में लिस्टेड है। (यहां से खरीदें)
इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.9-इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेस दिया गया है, वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 10MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ये फ़ोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फ़ोन की प्रभावी कीमत 1,19,999 रुपये है लेकिन अमेज़न पर चल रही इस सेल के दौरान ये फ़ोन सिर्फ और सिर्फ 94,999 रुपये में मिल रहा है। (यहां से खरीदें)
Realme 16T 5G में मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। इसमें 6GB या 8GB RAM और 128GB या 256GB स्टोरेज मिलती है। यह realme UI 7.0 पर चलता है। इसमें में 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। Realme 16T 5G में 8,000mAh की बैटरी मिलती है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। आमतैर पर ये फ़ोन 31,999 रुपये का मिल रहा है, लेकिन अमेज़न पर चल रही सेल के दौरान इसे 30,99hu9 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। चुनिंदा बैंक ऑफर्स अप्लाई करने पर इस फ़ोन की कीमत को और भी ज़्यादा कम किया जा सकता है। (यहां से खरीदें)
लिस्ट का हमारा आखिर फ़ोन iPhone 16 है। इस फ़ोन में आपको 6.1 इंच की डिस्प्ले मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए ये फ़ोन Hexa Core चिपसेट से लैस है। कैमरे की बात करें तो इस फ़ोन में 48MP का वाइड एंगल कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। ये फ़ोन 3561mAh की बैटरी से लैस है। इस फ़ोन की आधिकारिक कीमत 89,900 रूपये है, लेकिन अमेज़न पर चल रही इस सेल्के दौरान ये फ़ोन महज़ 76,999 रुपये की कीमत में मिल रहा है। (यहां से खरीदें)
यह भी पढ़ें: Vivo S2 FE vs Poco X8 Power vs Realme P4s: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना