अगर आप एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Oppo K14 Plus, Moto G Max और Vivo T5x आपके लिए तीन अलग-अलग तरह के विकल्प हैं। Oppo K14 Plus अपनी 8,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जबकि Vivo T5x 5G में 7,200mAh बैटरी और डाइमेंसिटी 7400-Turbo प्रोसेसर मिलता है। वहीं Moto G Max में 8MP का रियर कैमरा मिलता है। यहां हमने तीनों स्मार्टफोन्स का डिटेल में कंपैरिजन किया है, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से बेहतर फोन चुन सकें। अगर आप इन तीनो में से कोई एक भी फ़ोन लेने कि सोच रहे हैं तो पहले ज़रा इनके स्पेक्स और फीचर्स पर एक नज़र डाल लीजिये। इस आर्टिकल को विस्तार से पढ़ने के बाद आपको तीनों ही मोबाइल फ़ोन्स की जानकारी हो जाएगी।
अगर डिजाइन और डिस्प्ले की तुलना करें, तो OPPO K14 Plus 5G इस मामले में सबसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है। इसमें 6.77-इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल है। फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की HBM ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा फोन में AGC DT-Star D+ ग्लास प्रोटेक्शन और IP69K रेटिंग भी दी गई है। वहीं Moto G Max में 6.72-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स तक की हाई ब्राइटनेस मोड को सपोर्ट करता है। फोन में Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसकी बॉडी में सैटिन-फिनिश डिजाइन मिलता है, जबकि डिवाइस को IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी मिली है।
अब बात करें Vivo T5x 5G की, तो इसमें 6.76-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 2344×1080 पिक्सल है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स HBM ब्राइटनेस दी गई है। इसके अलावा फोन IP68 और IP69+ रेटिंग के साथ आता है और इसमें मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी मिलती है।
प्रोसेसर की बात करें तो OPPO K14 Plus 5G में मीडियाटेक डैमेनसिटी 7360 मैक्स चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। फोन में 6GB और 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। इसमें LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। सॉफ्टवेयर के लिए फोन ColorOS 16.5 पर काम करता है। वहीं Moto G Max में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 प्रोसेसर मिलता है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसमें 6GB LPDDR5X RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। फोन में रैम बूस्ट फीचर के जरिए मेमोरी को वर्चुअली बढ़ाने का विकल्प भी मिलता है। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 16 पर आधारित सॉफ्टवेयर के साथ आता है। कंपनी इसमें दो बड़े OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।
दूसरी तरफ Vivo T5x 5G में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 6GB और 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है और फोन एंड्राइड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।
कैमरे की बात करें तो OPPO K14 Plus 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50MP का मेन कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Moto G Max में 50MP का Sony LYTIA 600 मेन कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
अब Vivo T5x 5G की बात करें तो इसमें 50MP का Sony IMX852 मेन कैमरा और 2MP का बोकेह कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी के मामले में OPPO K14 Plus 5G तीनों स्मार्टफोन्स में सबसे आगे है। इसमें 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं Vivo T5x 5G में 7,200mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। दूसरी तरफ Moto G Max में 7,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 30W TurboPower चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
भारत में कीमत की बात करें तो OPPO K14 Plus 5G की शुरुआती कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए करीब 29,999 रुपये है। वहीं Moto G Max की भारत में शुरुआती कीमत करीब 27,999 रुपये बताई गई है। दूसरी तरफ Vivo T5x 5G के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत Vivo के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर करीब 27,999 रुपये है।
यह भी पढ़ें: Vivo S2 FE vs Poco X8 Power vs Realme P4s: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना