Nokia 3 को मिलना शुरू हुआ एंड्राइड पाई का जबरदस्त अपडेट

अभी हाल ही में Nokia 3.1 और Nokia 3.1 Plus मोबाइल फोन के लिए HMD Global की ओर से एंड्राइड पाई का अपडेट फरवरी और मार्च में क्रमश: पेश किया गया था। और अब यह अपडेट Nokai 3 के लिए भी जारी करने की बात सामने आ रही है। आपको बता देते है कि नोकिया 3 को मिला यह अपडेट वर्जन नंबर V5.120 के रूप में सामने आया है। इसके अलावा इसमें आपको कई नए फीचर्स जैसे नया सिस्टम नेविगेशन, अडैप्टीव बैटरी, और अडैप्टीव ब्राइटनेस मिल रही है। इसके अलावा आपको मई 2019 का सिक्यूरिटी पैच भी मिला है। इस अपडेट को OTA के तौर पर जारी किया गया है, इसका मतलब है कि आपके फोन तक आते आते इसे कुछ समय लग सकता है।

आपको बता दें कि,Nokia 3 फोन में 5 इंच की डिस्पले मौजूद है जो गोरिल्ला ग्लास से कवर है। यह फोन मीडियाटेक 6737 SoC पर काम करता है। इस फोन में 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज है। इस डिवाइस में बैटरी 2650mAH है। इस फोन में प्राइमरी और सेकेंड्री दोनों कैमरा 8 मेगापिक्सल हैं। यह फोन सिल्वर व्हाइट,मैटल ब्लैक,टेम्पर्ड ब्ल्यू और कॉपर व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। यह डिवाइस एंड्रॉयड नौगट 7.0 पर काम करता है।

https://twitter.com/sarvikas/status/1135472942547054593?ref_src=twsrc%5Etfw

Nokia 3.2 स्मार्टफोन में 6.26 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है और यह 720 x 1520 पिक्सल का रेज़ोल्यूशन ऑफर करती है। डिस्प्ले के टॉप पर एक वॉटर ड्रॉप नौच दिया गया है।

यह डिवाइस एंट्री-लेवल स्नैपड्रैगन 429 प्रोसेसर से लैस है जिसे एड्रेनो 504 GPU के साथ पेयर किया गया है। स्मार्टफोन को 2GB रैम और 16GB स्टोरेज तथा 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ उतारा गया है। स्मार्टफोन में एंड्राइड वन डिवाइस के तौर पर उतारा गया है जो एंड्राइड 9 पाई OS पर आधारित है।

जहां तक कैमरा की बात है डिवाइस को 13MP के सिंगल रियर कैमरा के साथ उतारा गया है और सेल्फी के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 4,000mAh की बैटरी मिल रही है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।

फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :