आपकी पुराने यादें फिर से ताज़ा करने आ रहा है Nokia 2760 Flip 4G फोन, इसका डिजाइन मचा देगा धमाल

Highlights

जहां आप स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एंड्रॉयड एकोसिस्टम की ओर धड़ल्ले से बढ़ रही है

वहाँ नोकिया अभी भी अपनी विरासत को जिंदा रखने के लिए फीचर फोन्स का निर्माण कर रहा है

इसी कड़ी में Nokia जल्द ही अपने एक नए फीचर फोन को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुका है, जानकारी के लिए आपको बता देते है कि Nokia 2760 Flip 4G स्मार्टफोन Tracfone पर लिस्ट हुआ है

जहां आप स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एंड्रॉयड एकोसिस्टम की ओर धड़ल्ले से बढ़ रही है, वहाँ नोकिया अभी भी अपनी विरासत को जिंदा रखने के लिए फीचर फोन्स का निर्माण कर रहा है। इसी कड़ी में Nokia जल्द ही अपने एक नए फीचर फोन को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुका है, जानकारी के लिए आपको बता देते है कि Nokia 2760 Flip 4G स्मार्टफोन Tracfone पर लिस्ट हुआ है। इस फोन को लेकर यहाँ कई बारीक जानकारी भी सामने आई हैं। आइए जानते है कि आखिर Nokia के इस फीचर फोन को लेकर क्या सामने आया है। 

अगर हम इस वेबसाइट की बात करें तो आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Tracfone वेबसाइट से जानकारी मिल रही है कि Nokia 2760 मोबाईल फोन का मॉडल नंबर N139DL है। इस फोन में आपको एक IPS LCD पैनल भी मिलने वाला है, जो 240x320 पिक्सेल के साथ आएगा। इसके अलावा फोन को Kai OS 3.0 पर लॉन्च किया जाने वाला है। इतना ही नहीं फोन में आपको एक 5MP का कैमरा भी मिलने वाला है। इसके अलावा जानकारी यह भी मिल रही है कि फोन में Nokia की ओर से एक 1450mAh क्षमता की बैटरी देखने को मिलने वाली है। जो कंपनी के अनुसार 6.8 घंटे की बैटरी लाइफ आपको देने वाली है। हालांकि स्टैन्डबाय टाइम की अगर बात करें तो फोन यानि Nokia 2760 Feature Phone आपको 14 दिनों की बैटरी लाइफ दे सकता है। जैसा कि इसके नाम से भी पता चलता है कि फोन एक 4G सपोर्ट करने वाला डिवाइस है। 

Nokia 2760 Flip 4G में आपको एक क्लैमशेल डिजाइन मिलने वाला है, जो वर्टिकली फ्लिप होकर ओपन होता है। इस फोन को ब्लैक कलर में सामने आ रही तस्वीरों में देखा जा सकता है। हालांकि ऐसा हो सकता है कि नोकिया इस फोन को कई रंगों में लॉन्च करे। Nokia 2760 Flip 4G स्मार्टफोन में एक छोटी रेकटंगुलर डिस्प्ले नजर आने वाली है, जिसमें आपको चारों ओर मोटे मोठे बेजल्स भी देखने को मिलने वाले है। हालांकि डिस्प्ले के ऊपर ही आपको एयरपीस भी नजर आएंगे। इसके अलावा डिस्प्ले के आधे में आपको परंपरागत कीबोर्ड भी मिलने वाला है। 

हालांकि स्टॉरिज आदि के बारे में वेबसाइट से कोई जानकारी नहीं मिल रही है, लेकिन आप स्टॉरिज को 32GB तक माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा सकते हैं। इतना ही नहीं Nokia 2760 Flip 4G में आपको 4G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS आदि मिलने वाला है। 

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile