HMD Global ने पिछले हफ्ते भारत में अपना नया स्मार्टफोन Nokia 2.2 लॉन्च किया था। स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत Rs 6,999 रखी गई है और डिवाइस को लॉन्च के बाद ही प्री-ऑर्डर्स के लिए पेश कर दिया गया था। डिवाइस की सेल फ्लिपकार्ट और नोकिया के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू की जाएगी।
इस स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत 6,999 रुपये है जिसमें आपको बेस वैरिएंट 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ मिलता है। इसके साथ ही कंपनी ने इस डिवाइस को एक दूसरे वैरिएंट में भी पेश किया है जो 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आता है। स्मार्टफोन की खरीद पर नोकिया Reliacne Jio के साथ मिलकर 2,200 रुपये का कैशबैक और 100GB डाटा ऑफर भी सेल के दौरान उपलब्ध कराएगा।
Nokia 2.2 में आपको 5.7-इंंच की HD+ रिजॉल्यूशन वाली वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले 19:9 का एक्सपेक्ट रेश्यो के साथ दी गयी है। यह डिवाइस MicroSD कार्ड सपोर्ट के साथ आता है जिससे 400GB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में क्वॉड-कोर MediaTek Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है और इसमें Android 9 Pie दिया गया है, जो Nokia के कुछ इन-बिल्ट फीचर्स के साथ आता है।
इसमें 2GB/3GB रैम और 16GB/32GB इंटर्नल स्टोरज दिया गया है। डिज़ाइन की बात करें तो देखने में आपको Nokia 2.2 स्मार्टफोन Nokia 3.2 और Nokia 4.2 की तरह ही लगता है। ऑप्टिक्स में Nokia 2.2 सिंगल कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 13-मेगापिक्सल का f/2.2 प्राइमरी कैमरा सेंसर शामिल है। साथ ही इसमें एक 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है।
स्मार्टफोन फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आता है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। Nokia 2.2 में 3,000mAh की रिमूवेबल बैटरी के साथ आता है। 5W का चार्जर भी इस स्मार्टफोन के साथ आता है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।