Motorola ने बढ़ाए स्मार्टफोन्स के दाम, ये मॉडल हुआ 9000 रुपये महंगा, खरीदारी से पहले जान लें नई कीमत

Motorola ने बढ़ाए स्मार्टफोन्स के दाम, ये मॉडल हुआ 9000 रुपये महंगा, खरीदारी से पहले जान लें नई कीमत

स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बढ़ती कंपोनेंट लागत के बीच Motorola ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में बदलाव किया है। कंपनी ने बजट, मिड-रेंज और प्रीमियम सेगमेंट के कई लोकप्रिय मॉडलों की कीमतें बढ़ा दी हैं। नई कीमतों के तहत कुछ डिवाइसेज 9,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। प्रभावित मॉडलों में Moto G37 Power, Moto G37, Moto G67 Power, Edge 70 Fusion और Edge 70 Pro शामिल हैं। आइए इन स्मार्टफोन्स की नई कीमतों पर एक नज़र डालते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Moto G37 Power पर सबसे ज्यादा असर

कीमत में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा प्रभाव Moto G37 Power पर देखने को मिला है। इस फोन के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये से बढ़कर 21,999 रुपये हो गई है। वहीं 8GB + 128GB मॉडल, जो लॉन्च के समय 18,999 रुपये में उपलब्ध था, अब 27,999 रुपये में बेचा जाएगा।

स्टैंडर्ड Moto G37 की कीमत में भी बड़ा इजाफा हुआ है। यह फोन अब 13,999 रुपये की जगह 18,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा G-सीरीज के अन्य मॉडलों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है।

Moto G37 Power, Moto G37 India Launch Date confirmed check Features camera battery and spec

अन्य G-सीरीज फोन भी हुए महंगे

Moto G06 Power की कीमत 12,999 रुपये से बढ़कर 15,999 रुपये हो गई है। वहीं, Moto G67 Power का 8GB + 128GB वेरिएंट 20,999 रुपये से बढ़कर 22,999 रुपये पर आ गया है और 12GB + 256GB वेरिएंट 22,999 रुपये से बढ़कर 27,999 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा Moto G57 Power की बात करें तो वह 8GB + 128GB के लिए अब 19,999 रुपये के बजाए 21,999 रुपये का मिलेगा।

Edge 70 Fusion में 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी

Motorola की प्रीमियम Edge 70 सीरीज भी इस प्राइस हाइक से नहीं बची। Edge 70 Fusion के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमत में 2,000 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 26,999 रुपये से बढ़कर 30,999 रुपये हो गई है। जबकि 8GB + 256GB अब 32,999 रुपये से बढ़कर 34,999 रुपये का हो गया है। 12GB + 256GB को 32,999 रुपये से बढ़ाकर 34,999 रुपये में सेल किया जाएगा। हाई-एंड 12GB + 512GB वर्जन 35,999 रुपये के बजाए 38,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

Edge 70 Pro और Edge 60 Fusion भी हुए महंगे

Edge 70 Pro के दोनों वेरिएंट्स की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसका 8GB + 256GB मॉडल अब 39,999 रुपये का और 12GB + 256GB मॉडल 42,999 रुपये का हो गया है।

Motorola ने पुराने Edge 60 Fusion की कीमत भी बढ़ा दी है। यह स्मार्टफोन अब 26,999 रुपये की बजाय 29,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

खरीदने से पहले करें तुलना

नई कीमतों के बाद Motorola के कई स्मार्टफोन्स उन प्राइस सेगमेंट्स में पहुंच गए हैं जहां प्रतिस्पर्धा पहले की तुलना में ज्यादा कड़ी है। ऐसे में ग्राहकों को खरीदारी से पहले अन्य ब्रांड्स के विकल्पों के साथ कीमत और फीचर्स की तुलना जरूर करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile