Motorola ने अपने Moto Z4 स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 675 और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश कर दिया है लेकिन ऐसा नहीं है कि कम्पनी अपने पुराने मोटो डिवाइसेज़ को भूल चुकी है। कम्पनी ने अपने Moto Z3 Play और Moto Z2 Force डिवाइसेज़ के लिए एंड्राइड 9 पाई का अपडेट जारी कर दिया है।
कुछ यूज़र्स ने XDA Developers पर बताया कि उनके Moto Z3 Play यूनिट्स को एंड्राइड 9 पाई का अपडेट मिल गया है। एंड्राइड पाई के अलावा डिवाइस को मई 2019 का एंड्राइड सिक्योरिटी अपडेट भी मिल गया है।
Moto Z3 Play को एंड्राइड पाई में नए नेविगेशन जेस्चर, एडाप्टिव बैटरी, एडाप्टिव ब्राइटनेस, रीडिज़ाइन सेटिंग ऐप, इम्प्रूव्ड ऑडियो कंट्रोल्स, ज़ूम इन टेक्स्ट और ब्लूटूथ एनहांसमेंट जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।
Moto Z2 Force की बात करें तो डिवाइस को सोक टेस्टिंग के तहत एंड्राइड पाई का अपडेट मिला है। हालांकि, यह यह फाइनल अपडेट भी हो सकता है क्योंकि इसे OTA अपडेट के ज़रिए जारी किया गया है। Z2 Force को भी अपडेट में मई 2019 का एंड्राइड सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त हुआ है।
अगर आपको अपडेट के लिए नोटिफिकेशन प्राप्त हुआ है तो इस पर क्लिक कर के अपडेट को डाउनलोड और इन्स्टाल करें और इसके बाद डिवाइस को रीस्टार्ट करें। अगर आपको नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो सेटिंग में जाकर सिस्टम में जाएं और यहां सिस्टम अपडेट में जाकर क्लिक करने और अपडेट को डाउनलोड और इंस्टाल करें। ध्यान दें कि अपडेट डाउनलोड करने से पहले आपके फ़ोन की बैटरी अच्छी तरह चार्ज हो और फोन को WiFi कनेक्टेड हो।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।