Motorola Razr Fold भारत में लॉन्च, Samsung को मिलेगी कड़ी टक्कर, एक साल तक स्क्रीन रिप्लेसमेंट फ्री, जानें कीमत

HIGHLIGHTS

Motorola Razr Fold भारत में लॉन्च

8.1 इंच का बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले

6000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग

Motorola Razr Fold भारत में लॉन्च, Samsung को मिलेगी कड़ी टक्कर, एक साल तक स्क्रीन रिप्लेसमेंट फ्री, जानें कीमत

Motorola ने भारत में अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है. यह डिवाइस पहले MWC 2026 में पेश किया गया था और अब भारतीय बाजार में एंट्री कर चुका है. प्रीमियम डिजाइन और दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ यह फोन फ्लैगशिप सेगमेंट में उतरता है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कीमत, ऑफर और उपलब्धता

Motorola Razr Fold की शुरुआती कीमत 1,49,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है. 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये है. वहीं FIFA World Cup 26 स्पेशल एडिशन की कीमत 1,69,999 रुपये रखी गई है.

लॉन्च ऑफर में 10,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है. इसके अलावा 18 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI भी उपलब्ध है. 20 जून तक फोन खरीदने पर एक साल के लिए एक बार फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी मिलेगा. Reliance Jio यूजर्स को 449 रुपये वाले प्लान पर JioHotstar सब्सक्रिप्शन, Gemini Pro स्टोरेज और अन्य ऑफर भी मिल रहे हैं. यह फोन Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर Pantone Blackened Blue और Pantone Lily White रंग में उपलब्ध है.

Motorola Razr Fold के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Motorola Razr Fold में 6.6 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें 8.1 इंच का बड़ा फोल्डेबल LTPO pOLED डिस्प्ले है, जिसमें 2K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और Ultra Thin Glass प्रोटेक्शन मिलता है.

फोन का डिजाइन स्लिम है और फोल्ड होने के बाद भी प्रीमियम फील देता है. फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट है. इसके साथ 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलता है. यह Android 16 आधारित My UX पर चलता है और कंपनी 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रही है.

Motorola Razr Fold में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी के लिए कवर स्क्रीन पर 32MP और अंदर 20MP का कैमरा मिलता है. यह फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है.

बैटरी की बात करें तो इसमें 6000mAh बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. फोन में 5G, Wi-Fi 7, NFC, GPS और USB Type-C जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा IP49 रेटिंग दी गई है, जिससे यह बेसिक पानी और धूल से सुरक्षित रहता है.

यह भी पढ़ें: iPhone के सबसे पतले फोन मॉडल की कीमत में जबरदस्त गिरावट! हाथ से जाने न दें ये मौका, 24 हजार की मिल रही छूट

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile