Motorola का अगला फोल्डेबल फोन होगा सबसे अलग? Razr Flex 2027 की तस्वीरों में दिखा डिजाइन

Highlights

Motorola Razr Flex 2027 के नए रेंडर्स सामने आ चुके हैं।

फोन में 6.92 इंच की फोल्डेबल डिस्प्ले, 4.97 इंच की कवर स्क्रीन नजर या रही है।

Motorola के इस फोन में 50MP का दो कैमरा सेटअप मिल सकते हैं।

फोल्डेबल फोन खरीदने की सोचें तो आमतौर पर दो तरह के डिजाइन सामने आते हैं। एक वे फोन जो बीच से मुड़कर छोटे हो जाते हैं और दूसरे वे जो खुलने पर टैबलेट जैसे बड़ी स्क्रीन में तब्दील हो जाते हैं। हालांकि, एक नए लीक को देखकर ऐसा लग रहा है कि Motorola इस ट्रेंड को बदलने जा रहा है? असल में, कंपनी के कथित नए फोल्डेबल फोन Razr Flex 2027 की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें इसका डिजाइन मौजूदा फोल्डेबल फोन से कुछ अलग दिख रहा है। इन तस्वीरों में फोन न तो सामान्य फ्लिप फोन जैसा दिख रहा है और न ही बड़े Foldable Phone जैसा। इसके स्थान पर इस फोन की बॉडी छोटी और चौड़ी नजर या रही है, इसका यह भी मतलब है कि फोन फोल्ड होने पर एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन के शक्ल ले लेने वाला है। हालांकि, ये इमेज जो सामने आ रही हैं, यह आधिकारिक तस्वीरें नहीं हैं। Motorola ने अभी फोन के फाइनल डिजाइन या स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है।

Motorola Razr Flex 2027 का डिजाइन कैसा हो सकता है?

SammyGuru की ओर से शेयर किए गए कथित रेंडर्स में Motorola Razr Flex 2027 दो कलर में देखा जा सकता है। पहला गहरे हरे रंग का वेरिएंट है, जिसे Pantone Dark Botanical Garden नाम दिया जा सकता है। इसके बैक पैनल पर कपड़े जैसी बनावट नजर आती है। इसके अलावा, दूसरा वेरिएंट हल्के बेज कलर का है, जिसे Pantone Coriander कहा जा सकता है। इसमें लेदर जैसी फिनिश और शैंपेन कलर का फ्रेम नजर आ रहा है।

इतना ही नहीं, इस फोन के बैक पैनल पर एक लंबा, पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल भी देखा जा सकता है, इसमें दो कैमरे और LED फ्लैश मौजूद हैं। बैक पैनल के बीच में Motorola का लोगो और नीचे की तरफ Razr ब्रांडिंग को भी देखा जा सकता है। लीक तस्वीरों में फोन के राइट कॉर्नर पर पावर और वॉल्यूम बटन भी देखे जा सकते हैं।

कितनी बड़ी होगी फोल्डेबल स्क्रीन?

पिछली रिपोर्ट्स की मानें तो Motorola Razr Flex 2027 में 6.92 इंच की इनर फोल्डेबल डिस्प्ले मिल सकती है जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाली है। फोन की बाहरी डिस्प्ले 4.97 इंच की कवर स्क्रीन हो सकती है। यह साइज़ कई दूसरे बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन की आउटर स्क्रीन से छोटा है, लेकिन फोन की चौड़ी बॉडी के कारण इसका इस्तेमाल अलग महसूस हो सकता है। लीक रेंडर्स में कवर डिस्प्ले पर सेल्फी कैमरे के लिए पंच-होल कटआउट भी दिखाई देता है। इन्टर्नल स्क्रीन पर अलग फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है।

कैमरा और बैटरी में क्या मिल सकता है?

Motorola Razr Flex 2027 के कैमरा सेटअप को लेकर भी कुछ जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अलग कैमरे दिए जाने की पूरी संभावना है। बैटरी की बात करें तो फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलने की चर्चा हो रही है, जो 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से लैस हो सकती है। इसमें IP48 और IP49 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग को भी देखा जा सकता है!

Motorola Razr Flex 2027 कब लॉन्च होगा?

Motorola Razr Flex 2027 का नाम कंपनी की ऑस्ट्रेलियाई सपोर्ट वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है। हालांकि, वहां दिखाई गई कुछ डेट्स और सॉफ्टवेयर से जुड़ी जानकारी प्लेसहोल्डर जैसी लगती हैं। इसलिए उन्हें वास्तविक लॉन्च डिटेल्स के तौर पर नहीं देखा जा सकता है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट आदि के अनुसार फोन के 2027 की शुरुआत में पेश होने की संभावना जताई गई है। असल में, इसी दौरान CES इवेंट भी होने वाला है।

कीमत की बात करें तो कुछ लीक में 1,700 से 1,799 डॉलर का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, इसे लेकर भी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इंडिया में इस फोन की लॉन्च और सेल की कोई भी जानकारी अभी के लिए इंटरनेट पर सामने नहीं आई है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile