Flipkart की बिग शॉपिंग डेज़ सेल में आज आप मोटोरोला के Motorola One Power स्मार्टफोन को बहुत ही किफायती दाम में खरीद सकते है। स्मार्टफोन को Rs 15,999 की कीमत में लॉन्च किया गया था और इसके बाद डिवाइस की कीमत में कटौती भी की जा चुकी है। फ्लिपकार्ट की यह सेल 15 से 18 जुलाई तक चलेगी और कम्पनी डिवाइस को नो-कॉस्ट EMI पर खरीदने का विकल्प भी दे रही है, इसके अलावा अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड द्वारा इसे खरीदते हैं तो 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।
Motorola One Power को इस समय फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज़ सेल में Rs 10,999 में सेल किया जा रहा है। अगर एक्सचेंज ऑफर में डिवाइस को खरीदते हैं तो Rs 10,500 की बचत कर सकते है।
मोटोरोला वन पॉवर में 6.2 इंच की फुल HD+ मैक्स विजन डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है और डिस्प्ले के टॉप पर नौच मौजूद है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 से लैस है और इसे एड्रेनो 509 GPU के साथ पेश किया गया है। यह स्मार्टफ़ोन 4GB RAM/64GB स्टोरेज विकल्प में आता है।
स्मार्टफोन में 16MP + 5MP का डुअल-रियर कैमरा दिया गया है जो f/2.0 अपर्चर और 1.12μm पिक्सल से लैस है। मोटोरोला वन पॉवर के फ्रंट पर 8MP का सेंसर मौजूद है और यह f/2.2 अपर्चर के साथ आता है तथा यह पोर्ट्रेट मोड सपोर्ट करता है।