Moto Edge X30: स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ दुनिया का पहला दमदार फोन, जानें कीमत

Highlights

Motorola Edge X30 स्मार्टफोन लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट के साथ बाजार में आने वाला पहला फ्लैगशिप फोन है

Motorola Edge X30 60MP सेल्फी स्नैपर के साथ मोटोरोला का हाई-एंड फ्लैगशिप फोन

मोटोरोला ने एक अंडर-डिस्प्ले कैमरा सेंसर के साथ Moto Edge X30 स्पेशल एडिशन की भी घोषणा की है

Motorola Edge X30 को लॉन्च किया गया है, यह स्मार्टफोन लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट के साथ बाजार में आने वाला पहला फ्लैगशिप फोन है। यह मोटोरोला का हाई-एंड फ्लैगशिप फोन है जिसमें 60MP सेल्फी स्नैपर, 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, रियर पर 50MP डुअल कैमरा, AMOLED डिस्प्ले जैसे टॉप स्पेसिफिकेशन हैं। इसके अलावा, कंपनी ने एक अंडर-डिस्प्ले कैमरा सेंसर के साथ Moto Edge X30 स्पेशल एडिशन की भी घोषणा की है।

मोटो एज एक्स30 कीमत (Moto Edge X30 Price)

मोटोरोला के इस स्मार्टफोन के 8GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 2999 (लगभग 35,540 रुपये), 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 3199 (लगभग 37,914 रुपये) है। अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरे के साथ 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत RMB 3399 (लगभग 40,288 रुपये) है।

मोटो एज X30 स्पेसिफिकेशंस (Moto Edge X30 Specifications और Feature)

मोटोरोला के इस मोबाइल फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। फोन 576Hz टच सैंपलिंग रेट और 10bit  एचडीआर10 प्लस पैनल के साथ आता है।

प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ इंटीग्रेटेड एड्रेनो 730 जीपीयू और ग्राफिक्स के लिए एक्स65 5जी मॉडम को फोन में रखा गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन में LPDDR5 रैम 12GB तक और UFS 3.1 स्टोरेज 256GB तक दी जा रही है।

सॉफ्टवेयर: यह लेटेस्ट स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित MyUI 3.0 पर काम करता है।

कैमरा: फोन के रियर पैनल में तीन रियर कैमरे हैं, एक 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में फ्रंट में 60 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है।

बैटरी: फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile