Motorola Edge 70 Pro भारत में 22 अप्रैल को होगा लॉन्च, कम रोशनी में भी मिलेगी गजब फोटो
Motorola ने अपने आगामी Edge सीरीज़ स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro की लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह फोन Edge 70 सीरीज़ का तीसरा मॉडल होगा, जो Motorola Edge 70 Fusion और Motorola Edge 70 के बाद पेश किया जाएगा। कंपनी ने इस डिवाइस को खास तौर पर AI-पावर्ड लो-लाइट फोटोग्राफी के साथ टीज़ किया है। आइए इसके बारे में अब तक सामने आईं सभी जानकारियां जानते हैं।
SurveyMotorola Edge 70 Pro की भारत में लॉन्च डेट और उपलब्धता
मोटोरोला ने अपने आधिकारिक X अकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि Motorola Edge 70 Pro भारत में 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च अगले बुधवार को निर्धारित है। फोन की सेल Flipkart के जरिए होगी, जहां इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है।
The edge you’ve been waiting for is almost here ⚡
— Motorola India (@motorolaindia) April 15, 2026
Please welcome motorola edge 70 pro.
Launching 22nd April on Flipkart, https://t.co/azcEfy2uaW and leading retail stores.#MotorolaIndia #MotorolaEdge70Pro #SeizeTheNight pic.twitter.com/M6mBqB5Ex0
Motorola Edge 70 Pro की कन्फर्म डिटेल्स
माइक्रोसाइट के अनुसार, यह स्मार्टफोन तीन आकर्षक रंगों: मार्बल फिनिश, सैटिन लक्स फिनिश और फैब्रिक-स्टाइल फिनिश में आएगा। डिजाइन की बात करें तो फोन में कर्व्ड डिस्प्ले और स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा, जो Edge 70 सीरीज़ के अन्य मॉडल्स जैसा ही है।
Motorola Edge 70 Pro के संभावित स्पेक्स और फीचर्स
Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसकी पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स तक जा सकती है और डिस्प्ले पैंटोन वैलिडेशन के साथ आएगी। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया जाएगा, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। इसके साथ 12GB तक LPDDR5X RAM मिल सकती है। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें बड़ा वेपर चैंबर भी दिया जाएगा।

इसके कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP फ्रंट कैमरा शामिल हो सकता है। सभी कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 60fps पर सपोर्ट मिलने की बात कही जा रही है। फोन में 6500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो एक दिन से ज्यादा बैकअप देने का दावा करती है। इसके साथ 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
यह डिवाइस Android 16 आधारित Hello UI पर चलेगा। कंपनी इसके लिए 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने की योजना बना रही है। Motorola Edge 70 Pro में कई एडवांस AI फीचर्स जैसे Moto AI, Copilot, Gemini और Perplexity शामिल किए जा सकते हैं। इन सभी फीचर्स के साथ यह स्मार्टफोन यूजर्स को बेहतर स्मार्ट एक्सपीरियंस देने पर फोकस करेगा।
यह भी पढ़ें: Airtel के इस प्लान ढेरों OTT एक साथ.. Netflix, Prime Video, JioHotstar, Zee5 और बहुत कुछ…
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile